{"_id":"63d41604e1329531ff66887b","slug":"basant-panchami-celibrated-etawah-news-knp740803711-2023-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: श्रद्धापूर्वक मनाई बसंत पंचमी, मां सरस्वती का पूजन व किया हवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: श्रद्धापूर्वक मनाई बसंत पंचमी, मां सरस्वती का पूजन व किया हवन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। बसंत पंचमी का पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। शहर में राधाबल्लभ मंदिर में श्रीठाकुर जी व श्री राधा रानी का पीले वस्त्र पहनाकर शृंगार किया गया। बकेवर व लखना में शैक्षणिक संस्थानों मेें मां सरस्वती की पूजा अर्चना व हवन किया गया। जसवंतनगर में खटखटा बाबा की कुटिया में नौ दिन चली महाशिवपुराण कथा के समापन पर भंडारा किया गया।
राधाबल्लभ मंदिर के महंत गोस्वामी प्रकाश चंद्र महाराज ने ठाकुर जी व भक्तों पर गुलाल उड़ाया। मंदिर आए श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
उधर बकेवर में जनता कॉलेज बकेवर में प्राचार्य व छात्र- छात्राओं ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना की। प्राचार्य डॉ. राजेश किशोर त्रिपाठी, प्राध्यापक डॉ. अशोक कुमार पांडे, गोपीनाथ मौर्य डॉ शिवप्रताप शुक्ला, डॉ पीके राजपूत, कुलदीप अवस्थी आदि शामिल रहे। लखना स्थित नित्यानंद विद्या निकेतन में सरस्वती प्रतिमा पर निवर्तमान चेयरमैन लखना डॉ. समीर प्रकाश त्रिपाठी ने पूजा की।
प्रधानाचार्या सोनिका छाबड़ा ने बच्चों को बसंत पंचमी के बारे में बताया। चौकी प्रभारी संजय दुबे, एसबीआई बैंक मैनेजर नीरज तिवारी, वीके वंदना,बीके केशरानी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
वहीं जसवंतनगर में खटखटा बाबा की कुटिया पर भंडारा एवं प्रसाद वितरण हुआ। संतों को अशोक गुप्ता ने कंबल दिए। महंत बाबा मोहन गिरी महाराज ने बताया कि 50 हजार से ज्यादा लोगों ने देर रात तक भंडारा ग्रहण किया। (संवाद)