फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Ban lifted; heavy vehicles start plying on the Chambal River bridge again.

Etawah News: प्रतिबंध हटा, चंबल नदी पुल पर फिर से दौड़ने लगे भारी वाहन

Thu, 16 Jul 2026 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Ban lifted; heavy vehicles start plying on the Chambal River bridge again.
इटावा। चंबल नदी पुल से भारी वाहनों के आवागमन पर लगाया गया प्रतिबंध जिला प्रशासन ने हटा दिया है। डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने बुधवार को आदेश जारी करते हुए पुल पर सभी प्रकार के भारी वाहनों के आवागमन को पूर्व की भांति बहाल कर दिया। यह निर्णय विशेषज्ञ टीम की रिपोर्ट और लोकनिर्माण विभाग की संस्तुति के आधार पर लिया गया है।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि चंबल नदी पुल की मरम्मत के दौरान 20 जून से सभी प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन एहतियातन प्रतिबंधित कर दिया गया था। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद अधिशासी अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग खंड, लोकनिर्माण विभाग, इटावा ने 15 जुलाई को अवगत कराया कि पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से का सफलतापूर्वक मरम्मत कार्य पूरा कर लिया गया है। इसके बाद विशेषज्ञ अभियंताओं की टीम ने पुल का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद विशेषज्ञ टीम ने अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट किया कि मरम्मत के उपरांत पुल की संरचनात्मक स्थिति सुरक्षित है और किसी प्रकार की कोई कमी नहीं पाई गई। रिपोर्ट के आधार पर भारी वाहनों के आवागमन को पुनः शुरू करने की संस्तुति की गई। इसी संस्तुति पर डीएम ने आदेश जारी करते हुए चंबल नदी पुल पर सभी प्रकार के भारी वाहनों के आवागमन को तत्काल प्रभाव से पूर्व की भांति बहाल करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed