{"_id":"63f27a5cfaf1bc03be06cea7","slug":"balweer-won-first-kushti-etawha-news-c-12-1-88006-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा: पहली कुश्ती में बलवीर ने नीरज को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा: पहली कुश्ती में बलवीर ने नीरज को हराया
Mon, 20 Feb 2023 01:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Mon, 20 Feb 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
चकरनगर। बाबा सिद्धनाथ मंदिर परिसर में रविवार को ऐतिहासिक दंगल का शुभारंभ हुआ। पहली कुश्ती में पहलवान बलवीर ने नीरज को हराया। आज कई प्रदेशों से आए पहलवान जोरआजमाइश करेंगे।
चंबल घाट सहसों में बाबा सिद्धनाथ मंदिर में 100 वें ऐतिहासिक दंगल का मुख्य अतिथि सांसद प्रोफेसर रामशंकर कठेरिया ने शुभारंभ किया। बलवीर सिंह नीमा डांडा की खोड़न गांव के नीरज से कुश्ती हुई। इसमें बलवीर ने जीत दर्ज की। परम सिंह की कुश्ती मनोज से हुई। इसमें परम सिंह ने मनोज को हराया। हनुमंतपुरा के ध्यान सिंह ने सकतपुरा के राहुल को चारों खाने चित कर दिया।
सोमवार को हरियाणा, पंजाब, मध्यप्रदेश समेत कई जिलों से आए पहलवान कुश्ती लड़ेंगे। मंदिर के महंत शंकर दास ने क्षेत्र के सभी लोगों से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर दंगल का लुत्फ उठाएं। इस मौके पर बबलू महिंद्रा, धर्मेंद्र मिश्रा, अशोक शर्मा, पूर्व ब्लाक प्रमुख मुकेश राजावत, ब्लाक प्रमुख के पति राकेश यादव, अजीतमल ब्लाॅक प्रमुख रजनीश पांडे, राजीव पोरवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि पुलिस ने एक किलोमीटर पहले बैरियर लगाकर वाहनों का आवागमन बंद कर दिया। उप जिलाधिकारी मलखान सिंह चकरनगर पुलिस, क्षेत्राधिकारी राकेश वशिष्ठ मौजूद रहे।