फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Bakery owner killed in the accident, three injured

हादसे में बेकरी मालिक की मौत, तीन घायल

Thu, 14 Jul 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /इटावा
अमर उजाला ब्यूरो /इटावा Updated Thu, 14 Jul 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Bakery owner killed in the accident, three injured
नवी वारसी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

भरथना। नगर निवासी बेकरी मालिक की गुरुवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जबकि स्विफ्ट कार चालक समेत तीन अन्य घायल हो गए। यह हादसा कानपुर देहात भौंती थाना क्षेत्र के चौहान ढाबा के पास हुआ। घायलों को इलाज के लिए कानपुर अस्पताल ले जाया गया। जहां नवीं वारसी की इलाज के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन


नगर के मोहल्ला सराय रोड निवासी मुहम्मद अजीम वारसी का 28 वर्षीय पुत्र नवी वारसी स्टेशन रोड पर बेकरी चलाता था। वह अपने मुंह की बीमारी का इलाज कराने व फैक्ट्री के लिए प्लास्टिक की पन्नी लेने के लिए स्विफ्ट कार से कानपुर जा रहा था।
विज्ञापन


कार में उसके साथ मोहल्ले के ही साजिद, राशिद खां थे। जबकि कार को अकील चला रहा था।  गुरुवार को वह कानपुर देहात जिले के भौंती थाना क्षेत्र से होकर गुजर रहे थे। तभी चौहान ढाबा के पास उनकी कार एक खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। जिसमें कार सवार सभी चार लोग से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए कानपुर अस्पताल में ले जाया गया। जहां नवी वारसी की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed