फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Bad pomegranate found near patient, firm stopped payment

Etawah News: मरीज के पास मिला खराब अनार, फर्म का रोका भुगतान

Wed, 24 May 2023 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Wed, 24 May 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Bad pomegranate found near patient, firm stopped payment
फोटो 21:::जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मरीज आशुतोष से जानकारी करते डिप्टी सीएम। संवाद
विज्ञापन

फोटो 22::::डॉक्टर के कक्ष में रजिस्टर चेक करते उप मुख्यमंत्री। संवाद
डिप्टी सीएम ने जिला अस्पताल के इमरजेंसी का किया निरीक्षण
- ओपीडी और सामान्य वार्डों भर्ती करते रहे इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। दोपहर करीब डेढ़ बजे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक जिला अस्पताल पहुंचे। यहां इमरजेंसी के वार्ड में मरीज के पास खराब अनार मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने वाली फर्म का एक माह का भुगतान रोकने के आदेश दिए हैं।
बुधवार दोपहर 01:33 मिनट पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक जिला अस्पताल पहुंचे। यहां उन्हें सीधे इमरजेंसी में ले जाया गया। उन्होंने यहां डॉक्टर के कक्ष में जाकर मेडिकल रिपोर्ट और आने वाले मरीजों का रजिस्टर चेक किया। 44 मरीज रजिस्टर में दर्ज मिले। उन्होंने सीएमएस डॉ. एमएम आर्या से दवाओं समेत अन्य सुविधाओं के बारे में पूछा।
विज्ञापन

सीएमएस ने सभी चीजें उपलब्ध होने की जानकारी दी। उप मुख्यमंत्री ने साफ निर्देश दिए कि किसी भी मरीज को बाहर से दवा न लाने की जरूरत पड़े। सभी को अस्पताल में ही दवाएं मिलीं। उन्होंने अस्पताल के संचालन में मिलने वाली निजी निधि को भी बढ़ाने की जानकारी दी। कहा कि इस बार उसे 20 से 40 प्रतिशत कर दिया गया है। इसलिए जरूरत पड़ने पर कुछ दवाएं उससे मंगाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद इमरजेंसी के ही पुरुष वार्ड में गए। यहां उन्होंने भर्ती मरीज सत्यपाल से जानकारी ली। उसने उपचार संतोषजनक मिलने की बात कही। अगले बेड पर भर्ती हिंदू सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा से मिले। उनकी हालत देखकर उन्होंने तत्काल उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज और जरूरत पड़ने पर लखनऊ भेजने के निर्देश दिए। तीसरे बेड पर भर्ती आशुतोष ने खराब अनार मिलने की बात कही।
वहीं बताया कि वह 26 से भर्ती है। उसने उपचार सही नहीं होने की शिकायत की। इस पर डिप्टी सीएम ने नाराजगी जताई। कहा कि वह परेशान न हो। डॉक्टरों से उसके संबंध में जानकारी लेते तुरंत सैफई मेडिकल कॉलेज भिजवाने को कहा। 12 मिनट में ही उन्होंने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर लिया और वह इमरजेंसी से ही विकास भवन के लिए निकल गए।
उधर, ओपीडी और सामान्य वार्डों में भर्ती मरीज अपनी फरियाद लेकर उनका इंतजार करते रहे। इस मौके पर डीएम अवनीश राय, एसएसपी संजय कुमार वर्मा, एडीएम जयप्रकाश, एसपी देहात सतपाल सिंह, एसपी सिटी कपिल देव सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अरुण गोंड, एसडीएम सदर विक्रम राघव, सीओ सिटी अमित सिंह आदि मौजूद रहे।


फोटो 23::::पेयजल की गुणवत्ता चेक करते डिप्टी सीएम।
पेयजल की गुणवत्ता परखी
सैफई। गांव शिवपुरी टिमरुआ में बुधवार को पेयजल योजना का डिप्टी सीएम ने निरीक्षण किया। उन्होंने गांव में बनाई जा रही टंकी में लगी निर्माध सामग्री देखी। किट से पेयजल की खुद ही गुणवत्ता चेक की। साथ ही गांव की पांच महिलाओं से भी जल का परीक्षण कराया गया। सभी बार में गुणवत्ता संतोषजनक मिली। उप मुख्यमंत्री ने काम कर रहे राजमिस्त्री, प्लंबर, फिटर आदि से भी उनके विषय के बारे में जानकारी की। उधर, वैदपुरा में डिप्टी सीएम के पहुंचने की गांवों को आस थी। इसे लेकर तैयारियां भी की गई थीं, लेकिन डिप्टी सीएम सीधे इटावा निकल गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed