फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   बंशरी झगड़े में घायल की हुई मौत

बंशरी झगड़े में घायल की हुई मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
बंशरी झगड़े में घायल की हुई मौत
संशोधित खबर नोट यह खबर पहले संक्षिप्त समाचारों में भेजी जा चुकी है। उसमें मौत की बात शामिल नहीं है। इटावा। बिठौली थाना क्षेत्र के बंशरी गांव में शुक्रवार को पारिवारिक झगड़े में घायल तीन में से एक की शुक्रवार रात जिला अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है। बंशरी गांव में खेत के बंटवारे को लेकर चल रही रंजिश के तहत परिवार के लोगों में झगड़ा हो गया था। जिसमें एक पक्ष के बंशरी गांव निवासी सुरेंद सिंह परिहार (55) कुल्हाड़ी के वार से घायल हो गए थे। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां शुक्रवार रात को उनकी मौत हो गई। शनिवार को शव को पोस्टमार्टम के बाद गांव में अंतिम संस्कार हुआ। पुलिस ने इस मामले में मृतक सुरेंद्र पक्ष के घायल नरेश के बेटे शैलेंद्र की तहरीर पर परिवार के ही वीरेंद्र के देवेंद्र समेत अन्य लोगों पर कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर देने और दूसरे पक्ष के उपेंद्र पुत्र वीरेंद्र की तहरीर पर स्व अर्जुन सिंह के घायल बेटे सुरेंद्र समेत अन्य लोगों पर गाली गलौज कर मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने इस मामले में उपेंद्र सिंह को हिरासत में लिया है। संवाद
विज्ञापन
सड़क हादसों में तीन लोग घायल इटावा। दो सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के तहत जिला अस्पताल गेट के सामने मोतीझील कालोनी निवासी वृद्ध रामकुमार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। राहगीरों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं जसवंतनगर थाना क्षेत्र के तहत हाइवे पर एक बाइक डिवाइडर से टकरा गई। बसरेहर जैतपुर गांव निवासी बाइक सवार उमेश पुत्र तेज सिंह और पीछे बैठे मध्यप्रदेश के नदिया प्रतीमगढ़ निवासी जमुना पुत्र दयाली व बारेलाल घायल हो गए। तीनों बाइक सवारों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
टक्कर से बाइक सवार की मौत इटावा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। बलरई थाना क्षेत्र के अजबपुरा गांव निवासी वीरेंद्र सिंह राठौर (55) अपने हाल निवासी इटावा के फ्रेंड्स कालोनी से शनिवार को घर के लिए बाइक से निकले थे। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के बुड़ेला पुल के पास किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। घायल वीरेंद्र को थाना पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
चौकी प्रभारी से अभद्रता करने पर युवक को पकड़ कर छोड़ा इटावा। लॉकडाउन लागू होने से पूर्व शुक्रवार रात को नौरंगाबाद पुलिस चौकी के पास एक युवक ने प्रभारी के साथ अभद्रता कर दी। पुलिस ने युवक को पकड़कर बैठा लिया। लेकिन बाद में चेतावनी देने के बाद छोड़ दिया। पता चला कि युवक के पिता पुलिस महकमे में ही कार्यरत हैं। हालांकि पुलिस ने युवक को मानसिक बीमारी से ग्रस्त होने की वजह से छोडऩे की बात कही है। घटना रात करीब नौ बजे की है। नौरंगाबाद चौकी प्रभारी नीरज शर्मा अपने क्षेत्र में ड्यूटी कर रहे थे। रात के वक्त लॉकडाउन लागू होने से पूर्व घटिया अजमत अली निवासी एक युवक को सड़क पर घूमते देख उन्होंने उसे घर जाने को कहा। लेकिन वह चौकी प्रभारी से उलझ गया और अभद्रता करने लगा। उनके साथ धक्का मुक्की कर दी। पुलिस ने उसे पकड़कर ले गई और कोतवाली में बैठा लिया। लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई करती, उससे पहले ही कुछ फोन पहुंच गए। पता चला कि लड़के के पिता लखनऊ में पुलिस महकमे में ही तैनात हैं। लिहाजा पुलिस ने युवक को छोड़ दिया। हालांकि चौकी प्रभारी नीरज शर्मा ने बताया कि युवक के परिजनों ने उसकी मानसिक बीमारी से ग्रस्त होने की जानकारी दी। वह उसके चल रहे इलाज का पर्चा लेकर भी आए थे। लिहाजा कड़ी चेतावनी देकर लड़के को छोड़ा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed