फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Azim Khan of Bareilly State Men's Physique Champion

Etawah News: बरेली के अजीम खान ने प्रदेश मेंस फिजिक चैंपियन

Mon, 04 Dec 2023 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Mon, 04 Dec 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Azim Khan of Bareilly State Men's Physique Champion
सैफई (इटावा)। नेताजी मुलायम सिंह यादव की स्मृति में शनिवार को रणवीर सिंह स्मृति नुमाइश पंडाल में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता हुई। इसमें मेंस फिजिक चैंपियन प्रतियोगिता को जीतकर बरेली के अजीम खान ने प्रदेश मेंस फिजिक चैंपियन का खिताब जीता।
विज्ञापन


इंडो बॉडी बिल्डिंग फिटनेस एसोसिएशन (आईबीएफए) यूपी के तत्वावधान में समर्थ क्लासिक मिस्टर इटावा एवं उत्तर प्रदेश बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता हुई। आईबीएफए इटावा के जिलाध्यक्ष सुदेश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश भर से करीब 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन




प्रतियोगिता चार कैटेगरी बॉडी बिल्डिंग ओवर आल, क्लासिक फिजिक व मेन फिजिक में आयोजित की गई है। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए बरेली, मेरठ, गोरखपुर, कानपुरर, नोएडा, आगरा, लखनऊ आदि जनपदों से बॉडी बिल्डर शामिल हुए हैं। इसमें बरेली के अजीम खान उत्तर प्रदेश से मेंस फिजिक ओवरऑल चैंपियन बने चैंपियन को मुख्य अतिथि आर्यन यादव की ओर से 5100 नगद पुरस्कार, ट्रॉफी एवं सर्टिफिकेट से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेचुरल बॉडी बिल्डिंग चैंपियन बने शिवम गुप्ता (लखनऊ) को संगठन की ओर से 3100 रुपये नकद पुरस्कार, ट्रॉफी एवं सर्टिफिकेट से नवाजा गया। मोहम्मद जफर मिस्टर इटावा चैंपियन बने। उन्हें 5100 रुपये नकद पुरस्कार, ट्रॉफी एवं सर्टिफिकेट से नवाजा गया।



उत्तर प्रदेश का खिताब सर्वेश कुमार (बिजनौर) ने हासिल किया। उन्हें 15 हजार नकद पुरस्कार, बिग ट्रॉफी एवं सर्टिफिकेट से नवाजा गया। प्रदेश मसल्स मैन का खिताब बॉबी (आगरा) को मिला। संगठन की ओर से सात हजार नकद पुरस्कार, ट्रॉफी एवं सर्टिफिकेट से नवाजा गया। बेस्ट पोजर का खिताब राजा कुरैशी (आगरा) ने हासिल किया।




निर्णय मंडल में आईबीएफए के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु चौहान (आगरा), राष्ट्रीय जजिंग हेड सोनू उस्मानी, प्रदेश अध्यक्ष नदीम खान (बरेली), शशि कपूर (आगरा), मोहम्मद आकिब (आगरा), विशाल गुप्ता (लखनऊ), खलील खान (फिरोजाबाद) धर्मेश कुमार (हमीरपुर), मनमोहन सिंह तनेजा (बरेली), मोहम्मद कमर (बरेली) आलम सिद्दीकी (बरेली) रामनरेश यादव प्रधान, संतोष शाक्य पूर्व प्रधान, बंटू यादव, मोहित यादव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed