{"_id":"615f351b8ebc3e628c15de8e","slug":"attack-on-police-who-went-to-capture-etawah-news-knp656926217","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्जा दिलाने गई पुलिस पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्जा दिलाने गई पुलिस पर हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा/सैफई। वैदपुरा थाना क्षेत्र के नगला पुल गांव में बृहस्पतिवार की शाम आवंटियों को प्लाट पर कब्जा दिलाने गई राजस्व और पुलिस टीम पर कब्जेदारों और गांव के कुछ असरदार लोगों ने हमला कर दिया।
हमलावरों ने टीम पर पथराव किया। सदस्यों को लाठी-डंडों से पीटा। टीम के सदस्य जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे, तो हमलावरों को उन्हें दौड़ाकर पीटा। सूचना पाकर आला पुलिस अफसर टीम के साथ पहुंचे, तब तक हमलावर भाग चुके थे।
घटना में दो दरोगा, दो महिला सिपाही और तीन लेखपाल घायल हुए हैं। पुलिस ने सभी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
नगला पुल गांव निवासी रविंद्र, लज्जाराम व रामचरण को वर्ष 2005 में प्रशासन ने मकान बनाने के लिए प्लाट (जमीन) आवंटित किए थे। आवंटित प्लाटों पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा था। तब से तीनों आवंटी कब्जा पाने के लिए प्रशासनिक अफसरों की चौखट के चक्कर लगा रहे थे।
बीते तहसील दिवस में तीनों आवंटियों ने अर्जी देकर प्लाट पर कब्जा दिलाए जाने की मांग की थी। इस पर एसडीएम ज्योत्सना बंधु ने कब्जा दिलाने के निर्देश मातहतों को दिए थे।
बृहस्पतिवार देर शाम तहसीलदार प्रभात राय, कानूनगो घनश्याम, लेखपाल राहुल, पुष्पेंद्र, अनुराग शुक्ला टीम के साथ आवंटियों को उनके प्लाट पर कब्जा दिलाने के लिए पहुंचे। उनके साथ वैदपुरा थाने की पुलिस भी थी।
टीम ने जैसे ही कब्जेदारों से प्लाट खाली कराने का प्रयास किया, तो उन्होंने गांव के कुछ लोगों के साथ टीम पर पथराव शुरू कर दिया। टीम के सदस्यों को डंडे व लाठियों से पीटा। जान बचाकर भागने पर दौड़ाकर पीटा गया।
पुलिस और राजस्व टीम पर हमले की सूचना पर एसडीएम ज्योत्सना बंधु, सीओ विजय सिंह व थाना प्रभारी बृजेंद्र सिंह कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। तब तक हमलावर भाग चुके थे।
हमले में ये हुए घायल
लेखपाल राहुल, पुष्पेंद्र, अनुराग शुक्ला, महिला सिपाही सोनम, रीना, दरोगा गौतम और गीतम पाल। इन सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। सभी की हालत डॉक्टरों से खतरे से बाहर बताई है।
तहसीलदार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज
तहसीलदार प्रभात राय की तहरीर पर वैदपुरा थाना पुलिस ने प्रभु दयाल, उसकी पत्नी सुनीता, प्रभु दयाल के भाई संजीव, भतीजे आरजू को नामजद करते हुए 25 से 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस व राजस्व विभाग की टीम पर हमला, मारपीट, पथराव, सरकारी काम में बाधा डालने समेत कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना प्रभारी के मुताबिक, हमलावरों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
घटना के बाद तीनों प्लाट कब्जेदारों से मुक्त करा दिए गए। आवंटियों को कब्जा दे दिया गया। इसके अलावा तीन और लोगों से जमीन को जेसीबी की मदद से कब्जा मुक्त कराया गया है।
-प्रभात राय, तहसीलदार सैफई