फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Attack on car of former BJP district president's son, FIR registered

Etawah News: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के बेटे की कार पर हमला, प्राथमिकी दर्ज

Tue, 23 Dec 2025 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Attack on car of former BJP district president's son, FIR registered
इटावा। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के बेटे की कार पर रविवार रात बाइक सवार दो लोगों ने यमुना पुल के पास हमला कर दिया। पूर्व जिलाध्यक्ष ने साढ़ू पर हमला करवाने का आरोप लगाया है। साढ़ू के भाई व एक अन्य के खिलाफ तहरीर देकर कोतवाली प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें बेटे को जान से मारने की नीयत से गोली मारने का प्रयास और पांच दिन पहले सिविल लाइन में दर्ज कराए गए मारपीट की प्राथमिकी को वापस लेने की धमकियां देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पूर्व जिलाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह ने तहरीर में बताया कि उनका बेटा शिवम प्रताप सिंह अपने एक साथी के साथ आलोक शाक्य के साथ रविवार रात उदी मोड़ से शहर आ रहा था। रास्ते में यमुना पुल के पास बिना नंबर प्लेट की बाइक से आए कौशलेंद्र उर्फ लला अपने एक साथी के साथ आया और सामने से बाइक पर फायर कर दिया। गोली कार के आगे वाले शीशे में लग गई।
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपियों ने बेटे को धमकी दी कि पांच दिन पहले जो तेरी मां ने सिविल लाइन थाने में मेरे घर वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। उसे वापस ले लो। पूर्व जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि आरोपी इंद्रवीर सिंह ने मारने के लिए अपने भाई को भेजा था। पुलिस ने कौशलेंद्र उनके भाई इंद्रजीत और एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी अभय नारायण राय ने बताया कि दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार हैं। अजय प्रताप सिंह की तहरीर पर प्रामिकी दर्ज कर ली गई है। उन्होंने अपने साढ़ू और उनके भाई समेत तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed