फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   atmhatya

पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत, पति ने खाया जहर

Sun, 19 Dec 2021 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
atmhatya
घटना की जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : ETAWAH
जसवंतनगर। थानाक्षेत्र के गांव नगला नरिया निवासी किसान ने कर्ज से परेशान होकर शुक्रवार रात जहर खा लिया। इलाज के दौरान उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में उसकी मौत हो गई। वहीं उसकी पत्नी की भी घर पर संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक पति-पत्नी के बीच विवाद रहता था, जिसके चलते पत्नी के फांसी लगाने की संभावना है। वहीं गांव में पत्नी की हत्या करके पति के जहर की भी चर्चा भी है।
विज्ञापन

गांव निवासी रजनीश(35) पुत्र छोटे किसान था। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार रात रजनीश का बड़ा भाई अवनीश रात एक बजे घर आया तो घर पर अजीब से बदबू महसूस की। पत्नी से इसके बारे में पूछा तो उसने अनभिज्ञता जताई। जिस पर भाई अवनीश को देखने पहुंचा तो वह कमरे में नहीं मिला। बाहर देखा तो वह नल के नीचे उल्टियां कर रहा है। अवनीश के पूछने पर बताया कि उसने सल्फास खा लिया है। इस पर दौड़ता हुआ भाई की पत्नी कंचन(25) को बताने उसके कमरे पहुंचा तो देखा कि वह भी मृत पड़ी है। उसके शोर मचाने पर परिजन व आसपास के लोग एकत्रित हो गए। उसे तुरंत ही मेडिकल विश्वविद्यालय सैफई ले गए। वहां शनिवार सुबह इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वहीं आगरा के टीचर्स कॉलोनी वाह निवासी कंचन के पिता राजकिशोर भी परिवार के साथ सूचना पर पहुंच गए। परिजनों के मुताबिक दंपती के डेढ़ साल का बेटा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जांच की। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया शुरुआती जांच में सामने आया है कि किसान के ऊपर कर्ज था। उसका बिजली का बिल भी कई साल से बकाया है। उसने किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से सरकारी लोन भी लिया हुआ है। गांव के लोगों से उसने खेत बेचने के नाम पर रुपये लिए हुए थे। लोग उस पर खेत बेचने अथवा रुपये लौटाने का भी दबाव बना रहे थे। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आ रहा है कि कंचन ने स्वयं फांसी लगाई है। इसके बाद घबराकर उसके पति ने सल्फास खा लिया होगा। वहीं पूछताछ में पति-पत्नी के बीच कलह की बात भी सामने आई है। मामले की हर बिंदु से जांच की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक कमरे में जहां कंचन का शव पड़ा था, वहां पर कोई रस्सी या फंदा नहीं मिला। जिससे पति द्वारा उसकी गला दबाकर हत्या करने की भी आशंका जताई जा रही है।

मृतिका कंचन की फाइल फोटो

मृतिका कंचन की फाइल फोटो- फोटो : ETAWAH

मृतक रजनीश की फाइल फोटो

मृतक रजनीश की फाइल फोटो- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed