{"_id":"643c41d9cbdbce61940e1bd4","slug":"atik-murder-is-preplanned-says-ramgopal-etawha-news-c-12-1-183436-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतीक की सुनियोजित हत्या, अन्य बेटे भी मारे जाएंगे : प्रो. रामगोपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतीक की सुनियोजित हत्या, अन्य बेटे भी मारे जाएंगे : प्रो. रामगोपाल
Mon, 17 Apr 2023 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Mon, 17 Apr 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
इटावा। प्रयागराज में शनिवार रात माफिया अतीक अहमद की हत्या को सपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने सुनियोजित बताया है। उन्होंने कहा कि अतीक के अन्य बेटे भी मारे जाएंगे।
पत्रकारों से वार्ता में प्रो. रामगोपाल ने कहा कि अतीक और उसके भाई अशरफ की हथकड़ी पुलिस थामे थी। ऐसे में हत्या होेने की जांच करने वाली एजेंसी सही होगी तो बड़े-बड़े लोग इसमें फसेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि मिट्टी में मिला देंगे। इसलिए अतीक को मारने वाले लोगों का कुछ होने वाला नहीं है। जो कुछ उत्तर प्रदेश में हो रहा है, ऐसा पहले कभी इतिहास में नहीं हुआ। यह लोकतंत्र के खात्मे का रास्ता है। उन्होंने कहा कि मीडिया ट्रायल की वजह से अतीक मारा गया।
किसी भी केस में अतीक पर दोष सिद्ध नहीं हुआ है। बोले कि ऐसे लोग भी बड़े-बड़े पदों पर बैठे हैं, जिन्होंने बम फिंकवाकर लोगों को मरवा दिया था। उनको कोई गैंगस्टर नहीं कहता। चर्चा हो रही है कि अतीक के पांच बच्चे हैं। इसमें एक मार दिया गया है, अन्य चार को भी किसी न किसी बहाने से मार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि चाहे देश बर्बाद हो जाए, चुनाव जीतने के लिए लोग कुछ भी कर सकते हैं।