फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Athletes displayed their prowess in the Mallakhamb competition; winners to be announced today

Etawah News: मल्लखंभ प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, आज घोषित होंगे विजेता

Tue, 13 Oct 2026 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Athletes displayed their prowess in the Mallakhamb competition; winners to be announced today
इटावा। 28वीं वाहिनी पीएसी में आयोजित 10वीं अंतरवाहिनी पीएसी पश्चिमी जोन मल्लखंभ प्रतियोगिता-2026 के दूसरे दिन मंगलवार को विभिन्न वाहिनियों के खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत स्पर्धाओं में दमखम दिखाया। खिलाड़ियों ने मल्लखंभ पर संतुलन, शारीरिक दक्षता और कौशल का शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता का समापन बुधवार को होगा। अंतिम दिन की स्पर्धाओं के बाद विजेताओं के नाम घोषित किए जाएंगे और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों व विजेता टीमों को सम्मानित किया जाएगा। द्वितीय दिवस की व्यक्तिगत स्पर्धाएं सेनानायक अनिरुद्ध कुमार और सहायक सेनानायक दीप शिखा की उपस्थिति में संपन्न हुईं। शिविरपाल सुभाष चंद्र यादव, अमित मिश्रा, सूबेदार सैन्य सहायक नितिन पंवार रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed