फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   at inlaws house man committed suicide

ससुराल आए युवक का शव पेड़ से लटका मिला

Fri, 13 Aug 2021 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
at inlaws house man committed suicide
इटावा। चौबिया थाना क्षेत्र के नगला बने गांव स्थित ससुराल आए युवक का शुक्रवार सुबह शव कर्री-बीना मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के पीछे पेड़ पर अंगौछे के सहारे फांसी के फंदे पर लटकता मिला। ग्रामीणों ने सुबह शव लटका देख जानकारी पुलिस व परिजनों को दी।
विज्ञापन

जसवंतनगर के शाहजहांपुर गांव निवासी श्रीनिवास (35) मजदूरी करता था। उसकी पत्ननी करीब आठ माह पहले झगड़ा करके अपने मायके नगला बने आ गई थी। श्रीनिवास ने कई बार पत्नी को मनाने का प्रयास किया लेकिन वह ससुराल नहीं लौटी। दो दिन पहले भी वह पत्नी को मनाकर अपने साथ घर ले जाने आया था। वह नहीं मानी और अपनी जिद पर अड़ी रही। आरोप है कि पत्नी के नहीं मानने से परेशान होकर श्रीनिवास ने गुरुवार रात
विज्ञापन

कर्री-बीना मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के पीछे पेड़ से अंगौछे के सहारे फांसी लगा आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह युवक का शव पेड़ से लटका देख ग्रामीणों ने जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने युवक की पहचानकर जानकारी परिजनों को दी। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सोलंकी ने बताया कि युवक की पत्नी करीब आठ माह से मायके में रह रही है। युवक उसे ले जाने आया था। साथ नहीं चलने पर युवक के फांसी लगाने की बात कही जा रही है। युवक के मौत की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में होगी। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed