फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Ash from the fire half a dozen farmers grow

आग से डेढ़ दर्जन किसानों की फसल राख

Tue, 12 Apr 2016 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Tue, 12 Apr 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
Ash from the fire half a dozen farmers grow
गांव ढकाताल में आग से राख हुई फसल - फोटो : अमर उजाला
गांव ढकाताल में सोमवार की दोपहर करीब दो बजे खेतों में आग लगने से करीब डेढ़ दर्जन किसानों की 70 बीघे गेहूं की फसल राख हो गई। सूचना के बाद भी फायर ब्रिगेड के विलंब से पहुंचने पर ग्रामीणों में खासी नाराजगी रही।
विज्ञापन



गांव ढकाताल में सोमवार की दोपहर गेहूं के एक खेत में आग लगी। आग की लपटों ने एक-एक कर डेढ़ दर्जन किसानों की खेतों में खड़ी फसल को चपेट में ले लिया। गेहूं की फसल धू-धू कर जलते देख गांव में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन



आग लगने की खबर सुनते ही पुरावली, नगला छिद्दी, बहेड़ा आदि गांवों के लोग पहुंचकर आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीण पानी व धूल-मिट्टी डालकर आग बुझाने में जुटे रहे, लेकिन आग भड़कती ही जा रही थी। इस बीच ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड व थाने को भी सूचना दी। लेकिन फायर ब्रिगेड काफी विलंब से पहुंची, तब तक ग्रामीणों ने आग बुझा ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



आग की चपेट में आकर परशुराम की पांच बीघे, चंद्रशेखर व राम प्रकाश की पांच-पांच बीघे, राधेश्याम की नौ बीघे, कृपा चौधरी की आठ बीघे, जितेंद्र राजपूत की छह बीघे, मानसिंह की दो बीघा, कल्लू  की तीन बीघा, नेक्स के ढाई बीघा, विश्वनाथ की दो बीघा, वीरेंद्र महातिया की आठ बीघा गेहूं फसल राख हो गई।



जानकारी के मुताबिक इस अग्निकांड में डेढ़ दर्जन किसानों की फसल राख हुई है। ग्रामीणों में फायर ब्रिगेड के देर से पहुंचने पर नाराजगी दिखाई। ग्राम प्रधान सुभाष यादव का कहना है कि फायर ब्रिगेड समय से पहुंच जाती तो नुकसान काफी हद तक बच सकता था। सूचना मिलने पर राजस्व विभाग के अधिकारी, कानूनगो लेखपालों की टीम मौके पर पहुंची और नुकसान का जायजा लिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed