फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   As the cold weather intensifies, brain stroke cases have tripled; keep a close eye on your blood pressure.

Etawah News: सर्दी बढ़ते ही तीन गुना बढ़ गए ब्रेन स्ट्रोक के मामले, बीपी पर रखें ध्यान

Wed, 31 Dec 2025 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
As the cold weather intensifies, brain stroke cases have tripled; keep a close eye on your blood pressure.
इटावा। गर्मी की तुलना में सर्दी में ब्रेन स्ट्रोक के रोगी तीन गुना बढ़ गए हैं। ब्रेन स्ट्रोक के रोगियों की नसें फटने वाले रोगी बढ़े हैं। अधिकतर रोगियों में ब्रेन स्ट्रोक का प्रमुख कारण अनियंत्रित ब्लड प्रेशर देखने को मिल रहा है। रोगी अपनी खुराक दुरुस्त नहीं कराते या फिर ब्लड प्रेशर सामान्य हो जाने पर दवाएं छोड़ देते हैं। इससे उनमें इस प्रकार की बीमारियों के पनपने की पूरी संभावना बन जाती है।
विज्ञापन

सैफई आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के न्यूरो सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सजग गुप्ता ने बताया कि गर्मी के दिनों में औसतन पूरे महीने में पांच से 10 ब्रेन स्ट्रोक के मरीज आते थे, लेकिन सर्दी की शुरूआत होने ही इनकी संख्या में इजाफा हुआ है। अब हर दिन एक या दो मरीज विश्वविद्यालय पहुंच रहे है। उन्होंने बताया कि इस मौसम में 15 दिसंबर से 15 जनवरी के बीच रोगियों की संख्या बढ़ जाती है। सर्दियों में ब्रेन स्ट्रोक के रोगियों में भी जटिलताएं बढ़ जाती हैं। जाेड़ों में ब्रेन हेमरेज के मामले अधिक हो जाते हैं। रोगियों के मस्तिष्क की नसें फट जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed