{"_id":"698cc8b2220a39da550ed6be","slug":"arya-and-satyam-were-the-winners-in-badminton-etawah-news-c-216-1-etw1002-137685-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: बैडमिंटन में आर्या और सत्यम रहे विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: बैडमिंटन में आर्या और सत्यम रहे विजेता
विज्ञापन
इटावा। केके कॉलेज की दो दिवसीय वार्षिक इनडोर प्रतियोगिताओं में बुधवार को अंतिम दिन बैडमिंटन महिला में बीएड द्वितीय सेमेस्टर की आर्या ने पहला स्थान पाया। पुरुष वर्ग में सत्यम ने पहला स्थान हासिल किया।
महिला वर्ग में दूसरे स्थान पर बीए चौथे सेमेस्टर की प्राची ने व तीसरे स्थान संजना ने स्थान प्राप्त किया।बैडमिंटन पुरुष प्रतियोगिता में प्रथम स्थान एमए चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र सत्यम, द्वितीय स्थान बीए सेकेंड सेमेस्टर के छात्र आर्यन एवं तीसरे स्थान एमए के छात्र आयुष दुबे ने प्राप्त किया। शतरंज प्रतियोगिता में महिला में प्रथम स्थान छात्रा दिशा जैन, दूसरे स्थान पर रश्मि पाल और तीसरे स्थान बीएससी दूसरे सेमेस्टर की छात्रा दिव्यांशी वर्मा ने प्राप्त किया।
शतरंज पुरुष में प्रथम स्थान बीएससी के छात्र आयुष कुमार, दूसरे स्थान बीटीसी के छात्र सौरभ राठौर ने तथा तीसरे स्थान नमन जैन ने प्राप्त किया। सभी विजयी खिलाड़ियों को आज समापन सत्र में मुख्य अतिथि अध्यक्ष प्रबंध समिति सत्येंद्र कुमार वर्मा, वरिष्ठ प्रोफेसर ओमकुमारी आदि ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। अध्यक्ष प्रबंध समिति सत्येंद्र कुमार वर्मा, प्रो सुनील सिंह सेंगर मौजूद रहे।