फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   dayashanker shing says, arrest nasimuddin

नसीमुद्दीन को गिरफ्तार कराएं’

Mon, 05 Sep 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Mon, 05 Sep 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
dayashanker shing says, arrest nasimuddin
दयाशंकर सिंह और स्वाति सिंह का स्वागत करते क्षत्रिय समाज के लोग। - फोटो : अमर उजाला
बसपा सुप्रीमो मायावती पर टिप्पणी करने के मामले में भाजपा से निष्कासित दयाशंकर सिंह और उनकी पत्नी स्वाति सिंह ने रविवार को मायावती को किसी भी सामान्य सीट से चुनाव लड़ने की चुनौती दी। उन्होंने कहा की बुआ के कहने पर उनको गिरफ्तार किया गया। अब भतीजी के कहने पर सीएम नसीमुद्दीन सिद्दीकी को गिरफ्तार कराएं। उन्होंने मायावती और सीएम अखिलेश यादव पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त कर कहा कि दोनों मिले हुए हैं।
विज्ञापन


 लखनऊ से मैनपुरी निजी कार्यक्रम में जाते समय करबाखेड़ा में अमर उजाला से बातचीत में दया शंकर सिंह ने कहा कि बसपा सुप्रीमो सर्व समाज की नेता होतीं तो उनकी बेटी, मां और पत्नी के लिए ऐसा नहीं कहतीं। उन्होंने सीएम अखिलेश के लिए कहा कि वे सब के सामने स्वीकार कर चुके हैं कि बुआ (मायावती) के कहने पर उन्होंने दया शंकर सिंह को गिरफ्तार कराया था। दयाशंकर सिंह ने कहा कि उनकी बेटी इस मामले से पहले उसी स्कूल में पढ़ती थी, जिसमें सीएम की बेटी पढ़ती है। इस नाते उनको अब भतीजी की बात सुननी चाहिए। चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ना उनके लिए कोई जरूरी नहीं है। वह न्याय मांग रहे हैं। स्वाति सिंह ने कहा कि वह राजनीतिक महिला नहीं हैं और न ही चुनाव लड़ेंगी। लेकिन अगर मायावती किसी भी सामान्य सीट से उनको लड़ने की चुनौती देती हैं तो वह उनके खिलाफ उतरेंगी। भाजपा हाईकमान के मदद न करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्होंने किसी राजनीतिक पार्टी से कोई मदद नही मांगी।
विज्ञापन


संघर्ष में साथ होने का वादा
इटावा। क्षत्रिय दयाशंकर सिंह और उनकी पत्नी स्वाती सिंह का घिरोर मैनपुरी जाते समय रविवार को हाईवे पर क्षत्रिय स्वाभिमान मंच के बैनर तले जोरदार स्वागत किया गया। क्षत्रियों ने उनके संघर्ष में साथ होने का वादा भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंच के संरक्षक बबुआ ठाकुर ने दयाशंकर सिंह और उनकी पत्नी स्वाती सिंह के आंदोलन में सहयोग करने का वादा किया। वहीं मंच के जिलाध्यक्ष पिंकू ठाकुर ने कहा कि मंच उनके साथ है। मंच के जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र भदौरिया पुत्तन ने कहा कि क्षत्रियता के नाम पर जान भी कुर्बान कर देंगे। विशिष्ट सदस्य राजेश सिंह चौहान ने कहा कि हमारा क्षत्रिय समाज अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा। स्वागत समारोह में दीपक ठाकुर, क्षेत्रपाल सिंह तोमर, श्याम भदौरिया, राहुल चौहान, अन्नू भदौरिया, सोनू, मानवेंद्र सिंह, बीनू चौहान, विकास भदौरिया, डंपी चौहान, राहुल राजावत, डब्बू, अनुराग भदौरिया, रामप्रताप राजावत, छोटे चौहान, लवी राठौर, दीपू चौहान, मोनू चौहान आदि मौजूद रहे। पक्का बाग तिराहे पर सुशीला राजावत के नेतृत्व में भी स्वाती सिंह का जोरदार तरीके से स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed