फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   ?arcket ready for dhanteras

धनतेरस के लिए बाजार तैयार

Sat, 22 Oct 2022 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 12:46 AM IST
विज्ञापन
?arcket ready for dhanteras
इटावा। धनतेरस के लिए बाजार सज गए हैं। 22 और 23 अक्तूबर दो दिन पर्व होने से करीब 50 करोड़ की खरीदारी की उम्मीद कारोबारी जता रहे हैं। पूरा बाजार दुल्हन की तरह सजा है। दुकानदारों ने धनवर्षा के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

कारों, बाइकों, ज्वैलरी के शोरूम व बर्तनों, इलेक्ट्रानिक आइटमों की दुकानों में कई वैरायटी मौजूद हैं। दुकानदार आकर्षक ऑफ भी दे रहे हैं। पक्का बाग स्थित हीरो के शोरूम मिश्रा आटोमोबाइल्स, बजाज के शोरूम शंकर आटोमोबाइल्स, कचहरी रोड स्थित वेस्पा के शोरूम अंजली आटोमोटिव में धनतेरस के लिए वाहनों की बुकिंग की गई है।
विज्ञापन

ज्वैलरी बाजार चमक रहा है। रुद्रांश ज्वैलर्स के मुखिया उज्ज्वल पोरवाल ने बताया कि धनतेरस के लिए उनके यहां पर्याप्त स्टॉक है। आधुनिक डिजाइनों की लंबी रेंज उपलब्ध है। 25 हजार से अधिक की ज्वैलरी की खरीद पर गिफ्ट की व्यवस्था है। शोरूम पर गहनों का चेकिंग कैंप भी रखा है। वहीं श्री गिर्राज ज्वैलर्स के मगनचंद ने बताया कि बेहतरीन डिजाइनों की ज्वैलरी पर्याप्त स्टाक में उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलेक्ट्रानिक आइटमों की दुकानें भी सजी हैं। पक्का तालाब स्थित प्रेम इलेक्ट्रॉनिक, हर्षनगर स्थित चौबे इलेक्ट्रॉनिक के अलावा अन्य शोरूम सज गए है। प्रेम इलेक्ट्रॉनिक के रवि मिश्रा ने बताया कि सभी आइटमों का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। दस हजार तक कैश बैक के ऑफर के साथ एक ईएमआई मुफ्त है। चौबे इलेक्ट्रॉनिक के संजय चौबे ने भी पर्याप्त स्टाक होने की बात कही है।

बसरेहर रोड स्थित प्रियांशी मोटर्स पर आयशर ट्रैक्टरों की जानकारी के लिए किसान उमड़े। नेशनल हेड आशीष गुप्ता ने किसानों को ट्रैक्टर के बारे में जानकारी दी। प्रियांशी ट्रैक्टर मालिक संजीव यादव ने किसानों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed