फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Appointment of OSD JS Kalsi is the rule: VC

ओएसडी जेएस कलसी की नियुक्ति नियम सम्मत है: कुलपति

Tue, 19 Jan 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Appointment of OSD JS Kalsi is the rule: VC
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सैफई।
उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के कुलपति डॉ. राजकुमार ओएसडी (विशेष कार्य अधिकारी) के पक्ष में उतर आए हैं। एक दिन पहले शासनादेश के बाद हटाए गए ओएसडी जेएस कलसी की नियुक्ति को उन्होंने नियम सम्मत बताया है।
मंगलवार को उन्होंने बताया कि सैफई विश्वविद्यालय के अधिनियम की धारा-48 में उल्लेख है कि जब तक उप्र आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय की नियमावली नहीं बन जाती तब तक संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ की नियमावली लागू रहेगी।
विज्ञापन

संजय गांधी संस्थान की नियमावली के नियम-97 के अनुसार यदि संस्थान को किसी संकाय के सदस्य या किसी अन्य संकाय से भिन्न अधिकारी की सेवाओं की आवश्यकता हो तो सेवानिवृत्ति के बाद नियोजक ऐसे व्यक्ति को संविदा पर पुन: नियोजित कर सकता है। नियमावली का पालन करते हुए ही जीएस कलसी की नियुक्ति की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय में 31 अगस्त, 2020 से निदेशक वित्त का पद खाली है। शासन से बार-बार अधिकारी की मांग की गई। दो बार जिन अधिकारियों की नियुक्ति की गई उन्होंने कार्यभार ग्रहण नहीं गया था। डॉ. राजकुमार ने कहा कि कुछ तत्व विश्वविद्यालय की छवि धूमिल करने में लगे हैं। कुछ लोगों ने शासन में गलत सूचनाएं भेजकर ओएसडी को हटाए जाने का आदेश पारित कराया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में शासन को वस्तु स्थिति से अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed