फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   appointment,etawah news,deceased,not begin given,dependents

मृतक आश्रितों को नहीं मिल रहा नियुक्ति पत्र

Sat, 12 Jun 2021 10:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
appointment,etawah news,deceased,not begin given,dependents
इटावा। कोरोना महामारी से नगर पालिका के दो कर्मचारियों की मौत हो गई। अभी तक मृत कर्मचारियों के आश्रितों को नौकरी नहीं मिली है। दोनों कर्मचारियों के आश्रित पालिका कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। राज्य स्वायत्त शासन कर्मचारी परिषद ने इस मामले को उठाया तब पालिका अध्यक्ष ने अधिशाषी अधिकारी से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

नगर पालिका के जलकल विभाग में कार्यरत बेलदार अजय कुमार शुक्ला की मृत्यु 30 जनवरी 2021 और पंप चालक महेश चंद्र गौड़ की मृत्यु 21 अप्रैल 2021 को हो गई थी। आश्रित जयंत शुक्ला और प्रशांत गौड़ ने मृतक आश्रित में नौकरी पाने के लिए आवेदन किए थे। किंतु अभी तक दोनों की नियुक्ति नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

राज्य स्वायत्त शासन कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष राजीव यादव एवं महामंत्री सुनील वर्मा ने बताया कि मृतक आश्रितों को उनकी शैक्षिक योग्यता के आधार पर नियुक्त करने की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासनादेश के अनुसार दोनों आश्रितों को शैक्षिक योग्यता के आधार पर नियुक्ति प्रदान की जानी चाहिए। इससे पूर्व भी मृतक कर्मचारी आशा देवी और अनिल कुमार यादव के आश्रितों को शैक्षिक योग्यता के आधार पर लिपिक पद पर नियुक्ति दी जा चुकी है। नगर पालिका स्तर से दोनों नियुक्ति में अनावश्यक विलंब किया जा रहा है।

अध्यक्ष नगर पालिका को शिकायती पत्र देते हुए जल्द दोनों आश्रितों को नियुक्ति प्रदान करने की मांग की गई है। नगर पालिका अध्यक्ष नौशाबा खानम ने बताया कि ईओ से पूरी रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट आते ही नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed