फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Apply for Roadways technical training course

Etawah News: रोडवेज के तकनीकि प्रशिक्षण कोर्स के लिए करें आवेदन

Sun, 23 Jul 2023 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Apply for Roadways technical training course
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इटावा। कौशल विकास मिशन के अन्तर्गत उप्र परिवहन निगम तकनीकि प्रशिक्षण कोर्स शुरू करने जा रहा है। परिवहन निगम के कानपुर स्थित प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षण कोर्स की अवधि 456 घंटे (चार महीने) है। कोर्स आवासीय होगा और रहना व खाना निशुल्क रहेगा। एक बैच में 27 अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह जानकारी क्षेत्रीय प्रबंधक पीआर पांडेय ने दी है। बताया कि कोर्स का प्रशिक्षण लेने वाले अभ्यर्थियों की शैक्षिक योग्यता कम से कम हाईस्कूल व उम्र 34 वर्ष हो। आवेदन करने के साथ आधार कार्ड, बैंक की पासबुक, एक फोटो, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर का उल्लेख करना होगा व प्रपत्र लगाने होंगे। लेकिन अभ्यर्थी ने पूर्व में कौशल विकास मिशन के अन्तर्गत किसी भी ट्रेड में प्रशिक्षण प्राप्त न किया हो। प्रशिक्षण के दौरान किसी प्रकार का वेतन भत्ता आदि नहीं दिया जाएगा।

आरएम ने बताया कि कोर्स में प्रशिक्षण लेने के लिए क्षेत्र के सेवा प्रबंधक से अनुमति लेनी होगी। प्रत्येक क्षेत्र से तीन-तीन कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जाना प्रस्तावित है। आवेदन सेवा प्रबंधक के माध्यम से अग्रसारित होना चाहिए। जिसका आवेदन पहले प्राप्त होगा, उसका प्रशिक्षण पहले बैच में होगा। प्रशिक्षण के बाद मुख्य प्रधान प्रबंधक परिवहन निगम के पत्र के अनुसार रोडवेज की कार्यशाला में ठेकेदार, आउटसोर्सिंग के कार्य पर रखा जा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed