{"_id":"64cbf57d9d954842d706ba94","slug":"appeal-to-heads-to-install-cctv-in-areas-etawha-news-c-216-1-etw1002-1360-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: प्रधानों से क्षेत्रों में सीसीटीवी लगवाने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: प्रधानों से क्षेत्रों में सीसीटीवी लगवाने की अपील
Fri, 04 Aug 2023 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Fri, 04 Aug 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
जसवंतनगर/इटावा। पुलिस प्रशासन ने नगर पालिका अध्यक्ष और उदी, जसवंतनगर के प्रधानों के साथ बैठक करके उनसे कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि इससे अपराधों और अपराधियों पर शिकंजा कसने में मद्द मिलेगी।
बढ़पुरा ब्लाक के सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संबोधित करते हुए कहा कि सभी प्रधान गांवों में सीसीटीवी कैमरे लगवाकर पुलिस का सहयोग करें। इससे अपराधों को रोका जा सकेगा। विकास खंड जसंवतनगर के सभागार में आयोजित प्रधानों और पालिका अध्यक्ष की बैठक में पुलिस अधीक्षक नगर कपिल देव सिंह ने कहा कि गांवों में चौराहों और प्रमुख स्थानों तथा शहर में सभी सभी प्रमुख मार्गों, स्थानों, चौराहों पर यदि सीसीटीवी कैमरा लग जाएंगे तो अपराधी और समाज विरोधी तत्वों पर सख्त निगाह रखी जा सकेगी।
अपराधों पर भी नियंत्रण रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि गांव में भी व्यवसाय हो रहे हैं। इसके चलते वहां भी सीसी कैमरों की आवश्यकता है, जो लोग सक्षम है वह इसमें सहयोग करें।
विज्ञापन
बढपुरा ब्लॉक प्रमुख गणेश राजपूत, खंड विकास अधिकारी बढपुरा बृजबिहारी त्रिपाठी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत बढपुरा राकेश, बढपुरा थाना प्रभारी अमित कुमार मिश्रा, एसआई संजय यादव आदि मौजूद रहे।