फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Anish alias Pashu's bail canceled

अनीश उर्फ पाशू की जमानत हुई निरस्त

Wed, 10 Feb 2021 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Anish alias Pashu's bail canceled
इटावा। भूमाफिया अनीश उर्फ पाशू ने कोर्ट में जमानत अर्जी डाली थी। अपर सत्र न्यायाधीश (गैंगस्टर एक्ट) डॉ. विजय कुमार ने पाशू की जमानत निरस्त कर दी है। वह इटावा जेल में है।
विज्ञापन

विशेष लोक अभियोजक कृष्ण सहाय शुक्ला ने बताया कि कटरा पुर्दल खां उर्दू मोहल्ला निवासी अनीस उर्फ पाशू पर 40 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिसमें बैनामी संपत्ति पर कब्जा करने, हत्या, हत्या के प्रयास समेत कई मामले हैं।
विज्ञापन

दिसंबर माह में पुलिस ने पाशू की संपत्ति कुर्क की थी। आरोपी ने औरैया कोर्ट में एक मामले में सरेंडर कर दिया था। तब से वह इटावा जेल में है। पाशू ने गैंगस्टर मामले में कोर्ट में कुछ दिनों पहले जमानत अर्जी डाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कोर्ट में अपर सत्र न्यायाधीश डॉ. विजय कुमार ने विशेष लोक अभियोजक व आरोपी पाशू के अधिवक्ता की बात सुनी। इसके बाद न्यायाधीश ने अनीस उर्फ पाशू की जमानत निरस्त कर दी। ज्ञात हो कि भूमाफिया व गैंगस्टर पाशू की करीब छह करोड़ की संपत्ति पुलिस ने कुर्क की थी। एसएसपी ने कोर्ट से रिपोर्ट आने के बाद इसके ध्वस्तीकरण की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed