फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Angry farmers blocked the highway due to low prices of paddy

Etawah News: धान के दाम कम होने से आक्रोशित किसानों ने हाईवे किया जाम

Tue, 17 Oct 2023 01:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Tue, 17 Oct 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Angry farmers blocked the highway due to low prices of paddy
इटावा। सरकार के धान पर एक्साइज डयूटी बढ़ाए जाने से धान खरीद के गिर रहे दामों से सोमवार को किसानों का आक्रोश फूट पड़ा। दोपहर करीब 12 बजे किसानों ने मंडी रोड को घेरकर हंगामा शुरू कर दिया। कुछ ही देर में किसान ग्वालियर-बरेली हाईवे पर सड़क जाम करके बैठ गए। सूचना पर पहुंचे एसडीएम, सीओ ने मंडी सचिव के साथ आढ़तियों और किसान नेताओं से वार्ता कर मंडी में सोमवार को धान के दाम बढ़वाकर शांत कराया। इस बीच करीब तीन घंटे हाईवे पर जाम लगा रहा।
विज्ञापन








जिले में धान की अच्छी पैदावार होती है। इन दिनों अगैती धान की फसल की कटाई का कार्य तेजी से चल रहा है। रविवार को मंडी बंद हाेने की वजह से सोमवार को बड़ी संख्या मेें किसान धान लेकर मंडी पहुंचे थे, लेकिन धान की कीमतों में अचानक से गिरावट होने पर किसान आक्रोशित हो गए। बड़ी संख्या में किसानों ने बरेली हाईवे स्थित मंडी गेट पर बैठकर नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद किसानों ने अचानक मार्ग जाम कर दिया इससे यातायात बाधित हो गया। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन

जाम की सूचना पर एसडीएम सदर विक्रम राघव, सीओ सिटी अमित कुमार पहुंच गए। उन्होंने मंडी सचिव के कार्यालय में सचिव अनिल कुमार, आढ़तिया और किसान नेताओं के साथ चर्चा करके समाधान कराया। इस बीच दोनों ओर वाहनाें की कतार लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तब यातायात पुलिस ने इटावा की ओर से जाने वाले वाहनों को आईटीआई चौराहे की ओर डायवर्ट कर दिया। वहीं, फर्रुखाबाद की ओर आने वाले वाहनों को जुगरामऊ चौराहे से कुनैरा की ओर डायवर्ट किया गया। इस बीच सैकड़ों वाहन फंस गए। बड़ी संख्या में सवारी वाहन और स्कूली वाहन फंस गए। किसान कमलेश कुमार और रामसिंह ने बताया कि शनिवार को मंडी में धान की कीमत 2900 से 3100 रुपये प्रति क्विंटल थी पर सोमवार को धान की कीमतें अचानक घटा दी गईं। इससे किसान आक्रोशित हो गए। आढ़तिया सतीश कुमार और अनंत अग्रवाल ने बताया कि सरकार ने एक्साइज डयूटी बढ़ाए जाने से कीमतों में अचानक से गिरावट हो गई। हालांकि अधिकारियों और किसानों के बीच बातचीत हो गई है। 1509 धान की कीमत 2675 रुपये और ताज धान की कीमत 2200 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से सोमवार को धान खरीदा गया।



किसानों की बात



सैफई क्षेत्र के किसान जगतराम ने बताया कि वह 40 क्विंटल धान लेकर सुबह ही मंडी आ गए थे, लेकिन धान की कीमतों में कमी से मायूस हो गए। बताया कि किसान पहले से ही परेशान हैं। अब कीमतें भी सही नहीं मिल रहीं। चौबिया के किसान अरविंद यादव का कहना है कि सरकार किसानों को नुकसान के सिवाय कुछ नहीं दे रही है। हर वस्तु की कीमतें बढ़ रही हैं। महंगाई चरम पर है पर किसानों की फसलें हमेशा से कम दामों में खरीदी जा रही है।




राहगीरों की बात











सांडोरा निवासी नीरज सिंह ने बताया कि वह अपने परिवार सहित रोडवेज बस से इटावा आ रहे थे। मंडी के सामने जाम लगने से दो घंटे से बस में ही बैठना पड़ा। अकेले होते तो पैदल ही निकल जाते, लेकिन परिवार साथ में होने के कारण जाम खुलने का इंतजार कर रहे हैं। कुसमरा के धीरज ने बताया कि उनके ससुर इटावा के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हीं को देखने के लिए वह रोडवेज बस से आए थे, लेकिन ग्वालियर-बरेली हाईवे जाम लगा होने के कारण अब मजबूरीवश पैदल जा रहे हैं। अस्पताल में समय से पहुंचना है। आईटीआई के छात्र अभिषेक ने बताया कि वह सरसईनावर के सरैया गांव के निवासी हैं। सुबह जब आए थे। तब कोई जाम नहीं था, लेकिन वापस जाते समय वाहनों की लंबी कतारें लगी हैं। गांव की ओर कोई वाहन ही नहीं जा रहा है। ऐसे में अब एक बाइक सवार मित्र को बुलाकर उसी के साथ निकल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed