फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   angioplasti and angiography in saifai

सैफई में अब एंजियोग्राफी एवं एंजियोप्लास्टी की भी सुविधा

Mon, 25 Jul 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Mon, 25 Jul 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
angioplasti and angiography in saifai
सैफई आयुर्विज्ञान विवि में एंजियोग्राफी एवं एंजियोप्लास्टी करने वाले चिकित्सकों की टीम के साथ कुलपति ब्रिगेडियर टी प्रभाकर। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफ ई के कार्डियो वैस्कुलर, थोरोसिक सर्जरी विभाग तथा मेडिसिन विभाग ने संयुक्त रूप से सोमवार को एकदिवसीय एंजियोग्राफी एवं एंजियोप्लास्टी पर कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में छह मरीजों की एंजियोग्राफी एवं तीन मरीजों का सफल एंजियोप्लास्टी ऑपरेशन नाम मात्र के खर्च पर किया गया।

विज्ञापन

कार्यशाला में भाग लेने वाले व एंजियोग्राफी एवं एंजियोप्लास्टी करने वाले  इन्द्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल नई दिल्ली के सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. विवेक गुप्ता तथा आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफ ई के हार्ट सर्जन डॉ. अमित सिंह ने बताया कि एंजियोग्राफ ी से दिल की नसों में अवरोध का पता लगाया जाता है। 
विज्ञापन


अवरोध का पता लगने के बाद मरीज की एंजियोप्लास्टी करके स्टेंट से नसों के अवरोध को ठीक किया जाता है। जिससे रक्त का संचालन पुन: सुचारु रूप से प्रारंभ हो जाता है। ऑपरेशन के बाद मरीज को दो दिन चिकित्सकीय निगरानी में रखने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी जाती।  कुलपति (डॉ.) ब्रिगे. टी. प्रभाकर ने खुशी जाहिर की तथा कहा कि विश्वविद्यालय में नियमित रूप से हृदय रोगों की सर्जरी की जा रही है। कार्डियो वैस्कुलर एवं थोरोसिक सर्जरी विभाग में अब एंजियोप्लास्टी ऑपरेशन भी नियमित रूप से शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय की नींव रखने वाले नेताजी मुलायम सिंह यादव  की यह इच्छा है कि इस विश्वविद्यालय में वह सभी चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध हों जो एम्स जैसे संस्थानों में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि इस क्षेत्र के मरीजों को हृदय रोग से संबन्धित किसी भी इलाज के लिए अब बड़े शहरों तथा प्राइवेट अस्पतालों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। सफल ऑपरेशन करने पर कार्यशाला में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. (बिग्रे.) एसके गुप्ता, मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. पीएस सिंह तथा फैक ल्टी मेंबर ने डॉ. विवेक गुप्ता उनकी टीम तथा डॉ. अमित सिंह को बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed