फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   anant leaves sp due to negligance

उपेक्षा का आरोप लगा अनंत ने छोड़ी सपा

Fri, 05 Aug 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Fri, 05 Aug 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
anant leaves sp due to negligance
पत्रकारों से वार्ता करते अनंत प्रताप अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला

समाजवादी पार्टी के विशेष आमंत्रित सदस्य और व्यापारी नेता अनंत प्रताप अग्रवाल ने पार्टी की सक्रिय सदस्यता से त्याग पत्र दे दिया। शुक्रवार को कुंज मोहल्ला स्थित अपने आवास पर पत्रकार वार्ता में उन्होंने इसकी घोषणा की। उन्होंने अपना इस्तीफा सपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव को भेज दिया है। आरोप लगाया कि पार्टी में निष्ठावान लोगों की उपेक्षा हो रही है। बड़े नेताओं की गणेश परिक्रमा लगाने वालों को तरजीह दी जा रही है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि फिलहाल उन्होंने किसी पार्टी को ज्वाइन नहीं किया है। वह विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं, इसलिए वह राष्ट्रीय स्तर के दल में ही जाएंगे। उनके इस रुख से साफ है कि वह भाजपा या कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष श्री अग्रवाल ने कहा कि वह 20 वर्षोें से सक्रिय राजनीति में हैं, लेकिन अब तक उन्हें निराशा ही हाथ लगी है। उन्होंने सपा के हर कार्यक्रम में भागीदारी की। पूरी निष्ठा से काम किया।
विज्ञापन


अब उन्हें अहसास हो गया है कि उन जैसे लोगों के लिए सपा में अनुकूल समय नहीं है। वह बंदिश में नहीं रह सकते हैं। सपा में अब कोई बड़ा नेता सुनने या मिलने वाला नहीं है। लिहाजा उन्होंने पार्टी को छोड़ने का निर्णय लिया है। उन्होंने नगरपालिका चौराहे पर की गई तोड़फोड़ के मामले में कोतवाली पुलिस की कार्यशैली की तीखी आलोचना भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा को रहेगी नए चेहरे की दरकार
समाजवादी पार्टी के अंदर व्यापार प्रकोष्ठ भी मौजूद है। लेकिन एक गैर राजनीतिक संगठन के तौर पर व्यापार मंडल का जिलाध्यक्ष परोक्ष रूप से सपा का समर्थित रहा है। पहले कई वर्षों तक इसकी बागडोर व्यापारी नेता चौधरी वीरेंद्र सिंह लालू थामे रहे। एक गैर राजनीतिक संगठन के मुखिया होते हुए लालू का समाजवादी पार्टी के प्रति सॉफ्टकार्नर महसूस किया जाता रहा। वह सपा के कार्यक्रमों में भागीदारी भी करते रहे। उनके निधन के बाद व्यापार मंडल के दो धड़े सामने आए। जिसमें एक धड़ के जिलाध्यक्ष अनंत प्रताप अग्रवाल हैं। व्यापारी नेता अनंत भी समाजवादी पार्टी में पूरी तरह से सक्रिय रहे। अब जब उन्होंने सपा से नाता तोड़ लिया है तो पार्टी को व्यापारी वर्ग के बीच एक चर्चित चेहरे की दरकार रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed