{"_id":"62055b298708b9043715baf1","slug":"amit-shah-satish-mishra-and-akhilesh-yadav-will-roar-on-the-soil-of-etawah-etawah-news-knp6799483105","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा की सरजमीं पर गरजेंगे अमित शाह, सतीश मिश्रा और अखिलेश यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा की सरजमीं पर गरजेंगे अमित शाह, सतीश मिश्रा और अखिलेश यादव
विज्ञापन
इटावा। विधानसभा चुनावों में प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार अब जोर पकड़ रहा है। अगले सप्ताह राजनीतिक दलों के सूरमा अपने तेवर दिखाने मैदान में उतरेंगे। गृहमंत्री अमित शाह, पूर्व सीएम और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, बसपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतीश चंद्र मिश्रा, कांग्रेस के पीएल पूनियां, कन्हैया कुमार और इमरान प्रतागढ़ी के कार्यक्रम तय माने जा रहे हैं। कांग्रेस में सबसे ज्यादा डिमांड प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी की है। प्रियंका का कार्यक्रम भी कांग्रेसियों ने मांगा है।
सपा
समाजवादी पार्टी ने सबसे पहले अपने स्टार प्रचारक राष्ट्रीय महासचिव सांसद प्रो. रामगोपाल को मैदान में उतार दिया है। आने वाले सप्ताह में जिले के तीन में से किसी एक विधानसभा क्षेत्र में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का कार्यक्रम भी तय हो सकता है। सपा जिला अध्यक्ष गोपाल यादव ने बताया कि इटावा उनका गृहजनपद है। यहां की जनता की डिमांड को देखते हुए पूर्व सीएम अखिलेश यादव का कार्यक्रम मांगा गया है।
भाजपा
भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू, मंत्री ब्रजेश पाठक और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी के कार्यक्रम मांगे हैं। बगल के जिले कन्नौज में पीएम नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम लगा है। ऐसी स्थिति में इटावा में गृहमंत्री अमित शाह का कार्यक्रम लगना तय माना जा रहा है। अन्य नेताओं के आने की तिथियां भी अगले दो दिन में तय हो जाएंगी। चुनाव संयोजक प्रमोद शर्मा ने बताया कि शीघ्र ही स्टार प्रचारकों के कार्यक्रम आ जाएंगे।
विज्ञापन
बसपा
बहुजन समाजवादी पार्टी में राष्ट्रीय प्रवक्ता सीमा समृद्घि कुशवाहा का शुक्रवार का कार्यक्रम आ चुका है। बसपा में सबसे ज्यादा डिमांड राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतीश चंद्र मिश्रा की है। उनका कार्यक्रम मांगा गया है। बसपा जिलाध्यक्ष बलवीर सिंह जाटव ने कहा कि रविवार तक सभी स्टार प्रचारकों के कार्यक्रम आ जाएंगे।
कांग्रेस
कांग्रेस में सबसे ज्यादा डिमांड प्रियंका गांधी की है। इसके अलावा कन्हैया कुमार, इमरान प्रतापगढ़ी के कार्यक्रम भी मांगे गए हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने कहा कि कुछ और स्टार प्रचारकों के कार्यक्रम एक-दो दिन में आ जाएंगे।