फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Ambulance arrived within five minutes of the accident: ADM

हादसा होने के पांच मिनट के अंदर पहुंचे एंबुलेंस : एडीएम

Tue, 05 Sep 2023 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Tue, 05 Sep 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Ambulance arrived within five minutes of the accident: ADM
इटावा। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में मंगलवार को एडीएम ने चिकित्सा विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि जिले में ऐसे स्थान चिह्नित कराकर एंबुलेंस खड़ी कराई जाएं जहां से अधिकतम पांच मिनट में एंबुलेंस पहुंच सके। उन्होंने परिवहन विभाग को भी नियमों का पालन कड़ाई से कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में एडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने कहा कि जनपद में चिह्नित ब्लैक स्पाॅट की पुनः समीक्षा करते हुए ब्लैक स्पाॅट का चयन किया जाए। साथ ही ब्लैक स्पाॅट चयनित होने से पहले की स्थिति तथा चयन के बाद हुए सुधारों की भी लगातार समीक्षा कर रिपोर्ट तैयार करें। सुप्रीम कोर्ट कमेटी ऑन रोड सेफ्टी के अनुसार, एएनपीआर/स्पीड कैमरा तथा ओवर लोडिंग रोकने के लिए वे-इन-मोशन ब्रिज स्थापित कराए गए हैं। मार्गों के किनारे मुख्य कैरिज वे एवं पटरियों के अंतिम छोर पर स्थानांतरित किए जाने की समीक्षा कर विद्युत विभाग खंभे लगाने से पहले रोड से संबंधित विभाग से अनापत्ति अवश्य ले लें। ताकि अनावश्यक व्यवधान न हो। चिकित्सा विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि सड़क हादसों में घायल होने वाले मरीजों को यथाशीघ्र उच्च चिकित्सीय सुविधा के लिए जिला अस्पताल व मेडिकल कालेज में रेफर किया जाए। बैठक में एसपी सिटी कपिलदेव सिंह, एआरटीओ ब्रजेश यादव, डीआईओएस मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed