फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Alligators and crocodiles found in large numbers

बड़ी संख्या में मिले घड़ियाल और मगरमच्छ

Thu, 10 Feb 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Alligators and crocodiles found in large numbers
चंबल में किनारों पर धूप सेंकते जलीय जीव। - फोटो : ETAWAH
चकरनगर। चंबल सेंचुरी में जलीय जीवों की गणना का दूसरा चरण गुरुवार को पूरा हो गया। नदी में घड़ियाल और मगरमच्छों की संख्या बढ़ रही है। दूसरे चरण का पहला चक्र मंगलवार को पूरा हुआ था। मौसम खराब होने से बुधवार को गणना नहीं हुई। गुरुवार को मौसम की अनुकूलता होने पर सहसो डाल्फिन परियोजना सेंटर से पचनद कुंड तक जलीय जीवों की गणना पूरी की गई।
विज्ञापन

चंबल सेंचुरी वन क्षेत्राधिकारी हर किशोर शुक्ला ने बताया कि गुरुवार को 10 बजे मौसम साफ होने पर नदी के शेष भाग में 50 किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में जलीय जीवों की गणना का काम पूरा किया गया। चंबल नदी के प्रदूषण मुक्त होने के कारण जलीय जीवों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन

नदी के सारे जीव घड़ियाल, मगरमच्छ (व्यस्क, अव्यस्क) पानी से निकल कर धूप सेंकते मिले। इससे गणना करने में किसी प्रकार की समस्या नहीं हुई।
चंबल सेंचुरी डीएफओ दिवाकर श्रीवास्तव ने बताया कि दिसंबर व फरवरी दोनों गणनाओं की रिपोर्ट आगरा सेंचुरी कार्यालय के माध्यम से वन मंत्रालय दिल्ली को भेजी जाएगी। चंबल अभ्यारण का प्राकृतिक भाग जलीय जीवों के संरक्षण के लिए बढ़ती संख्या में जल्द अपना रिकार्ड बनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed