फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Allegations of Vandalism and Assault at Nursing Home Over Extortion Demands

Etawah News: रंगदारी के लिए नर्सिंगहोम में तोड़फोड़, मारपीट का आरोप

Wed, 27 May 2026 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Allegations of Vandalism and Assault at Nursing Home Over Extortion Demands
- शहर के लुहन्ना चौराहे के पास स्थित ओम नवजीवन हॉस्पिटल में 26 अप्रैल की घटना
विज्ञापन

- कोर्ट के आदेश पर छह नामजद समेत 20-30 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। शहर के लुहन्ना चौराहे के पास स्थित ओम नवजीवन हॉस्पिटल में रंगदारी न देने पर अस्पताल में तोड़फोड़, पथराव व मारपीट करने के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर छह नामजद व 20-30 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी पक्ष भी डॉक्टर व स्टाफ के खिलाफ मारपीट की प्राथमिकी पहले ही दर्ज करा चुका है।
ओम नवजीवन के मैनेजर मनोज कुमार दिवाकर ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र में बताया था कि ग्राम चौगान निवासी अनिल राजपूत अस्पताल के मालिक डॉ. शिवओम वर्मा से हर महीने रंगदारी वसूल रहा था। अप्रैल में जब डॉक्टर ने मांग पूरी करने से मना किया तो आरोपी रंजिश मान गया। आरोप है कि 25 अप्रैल की रात अनिल राजपूत शराब के नशे में धुत होकर अपनी कार से अस्पताल के बाहर खड़ी गाड़ी में टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन

मनोज ने इसका विरोध किया था तो अनिल, शिवम राजपूत, राजकुमार और अर्जुन जातिसूचक गालियां देने लगे थे। अस्पताल के गार्ड और अन्य कर्मचारी बाहर आए तो आरोपियों ने फोन करके कई लोगों को बुला लिया था। आरोपियों ने अस्पताल का गेट तोड़ दिया और डॉक्टर को जिंदा जलाने की धमकी दी थी। आरोपियों ने ओपीडी में चिकित्सीय उपकरण तोड़ दिए और पथराव किया। मारपीट में मनोज और कर्मचारी कल्लू उर्फ सुरेश चंद्र को गंभीर चोटें आई थीं। डायल 112 पुलिस के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने अनिल राजपूत, शिवम, राजकुमार, अर्जुन, सोनी, अनिल की पत्नी, नेत्रराम, राजू, कार चालक बहनोई और 20-30 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट, तोड़फोड़, धमकी और एससी-एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष केके मिश्रा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है । इस मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed