फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   All certificates will be linked to Aadhaar card

Etawah News: आधार कार्ड से लिंक होंगे सभी प्रमाणपत्र

Wed, 24 May 2023 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Wed, 24 May 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
All certificates will be linked to Aadhaar card
फोटो 10:::ई-डिस्ट्रक्टि मैनेजर मनीष कुमार।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। आधार कार्ड से अब आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र लिंक किए जाएंगे। आय, जाति, निवासी और हैसियत प्रमाणपत्र बनवाने के लिए अब आधार कार्ड लिंक होना जरूरी होगा। ई-डिस्ट्रक्टि मैनेजर मनीष कुमार ने बताया कि राजस्व विभाग की ओर से इस बारे में बीते दिनों अधिसूचना जारी की गई है।
जब तक किसी व्यक्ति को आधार संख्या आवंटित नहीं हो जाती, तब तक उसे कुछ और प्रकार के पहचान पत्रों के आधार पर यह प्रमाणपत्र जारी किए जा सकेंगे। कहा है कि आधार कार्ड या उसके लिए नामांकन करने का प्रमाण न दे पाने के बावजूद किसी बच्चे को किसी प्रमाणपत्र से वंचित नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

यदि बच्चे का आधार नामांकन पांच वर्ष की आयु के बाद किया गया हो तो उसकी आधार नामांकन पर्ची या बायोमीट्रिक अपडेट पहचान पर्ची तथा निम्नलिखित में से कोई एक दस्तावेज प्रस्तुत करना पड़ेगा। जन्म प्रमाणपत्र या सक्षम प्राधिकारी की ओर से दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जन्म अभिलेख, विद्यालय के प्रधानाचार्य की ओर से हस्ताक्षरित विद्यालय पहचान पत्र, जिसमें माता-पिता के नाम हों और राशन कार्ड, भूतपूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना कार्ड, कर्मचारी राज्य बीमा निगम कार्ड या सीजीएचएस कार्ड, पेंशन कार्ड, आर्मी कैंटीन कार्ड, सरकारी हकदारी कार्ड या विभाग के अभिलेख मान्य होंगे।

18 वर्ष से अधिक आयु के आवेदकों ने आधार नामांकन किया हो तो उसे फोटोयुक्त बैंक, पोस्ट आफिस पासबुक, पैन कार्ड, पासपोर्ट, राशनकार्ड, मतदाता पहचान पत्र, मनरेगा कार्ड, किसान फोटो पासबुक, ड्राइविंग लाइसेंस, राजपत्रित अधिकारी, तहसीलदार इनमें से किसी की ओरे से सरकारी फोटोयुक्त पहचान प्रमाणपत्र या कोई अन्य अभिलेख मान्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed