फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   akhilesh yadav

अखिलेश मुझसे ज्यादा योग्य नहीं : डॉ. रामशंकर कठेरिया

Thu, 25 Nov 2021 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav
कठेरिया सम्मेलन में उपस्थित समाज के लोग - फोटो : ETAWAH
इटावा। राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में बुुधवार को अखिल भारतीय कठेरिया धानुक महासंघ का महासम्मेलन हुआ। सम्मेलन में समाज को शिक्षित बनाने के लिए विशेष कार्ययोजना बनाने और समाज को संगठित रहने का मूल मंत्र दिया गया। सम्मेलन में जिले भर से लोग शामिल हुए। सम्मेलन में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया ने कहा कि अखिलेश मुझसे ज्यादा योग्य नहीं है। मैं पीएचडी हूं और प्रोफेसर भी। बावजूद इसके अखिलेश के साथ उनके समाज के लोग आंख बंद करके खड़े हैं। इटावा के ही मुलायम सिंह यादव के साथ भी उनका सारा समाज आंख बंद करके चल दिया। मैं भी पीएचडी हूं और प्रोफेसर हूं, तो क्या धानुक-कठेरिया समाज एक नही हो सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पश्चिमी क्षेत्र से बहुत से लोग दिल्ली जाते हैं। अलग-अलग तरह से काम करते हैं। समाज के युवाओं को भी आगे आना चाहिए और कोई ना कोई हुनर सीखना चाहिए। इस हुनर से ही अपने पैरों पर खड़े होंगे और समाज का नाम भी रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि विभिन्न योजनाओं के तहत सरकार ऋण दे रही है। इसके लिए आवेदन करें और ऋण लेकर कारोबार करें। चाहे सब्जी बेचे कपड़ा बेचे या और कोई कारोबार करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि युवाओं को खाली नहीं बैठना चाहिए, समाज की सेवा करनी चाहिए। सेवा में लगे और सेवा कर के ही प्रधान से लेकर सांसद तक के पद हासिल किए जा सकते हैं। लोगों के दिलों में जगह बना कर चुनाव जीते और जनप्रतिनिधि बनें। इस धरती पर रहने वाले सभी लोग एक हैं सभी का एक डीएनए है। किसी के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे लगातार समाज के हित के लिए कार्य कर रहे हैं और समाज के हित के लिए सड़क से संसद तक संघर्ष करने को हमेशा तैयार है। उन्होंने यह भी कहा कि अब ऑनलाइन व्यवस्था है इसलिए नौकरी सिफारिश से नहीं मिलती बल्कि योग्यता से मिलेगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सम्मेलन को एससी आयोग के उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने एकजुट रहने और आगे बढ़ने का संदेश दिया। विधायक सावित्री कठेरिया ने भी कहा कि समाज में एकजुटता आए और मिलजुलकर सभी तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़े। भाजपा नेता सर्वेश कठेरिया, पूर्व प्रत्याशी कमलेश कठेरिया, महाराम सिंह कठेरिया ने भी सभा को संबोधित किया। संचालन श्यामवीर कठेरिया ने किया । इस सम्मेलन में जिलेभर से कठेरिया समाज के लोग जुटे थे।
मैं भी पीएचडी हूं, तो धानुक-कठेरिया समाज एक नहीं हो सकता
मैं भी पीएचडी हूं, तो धानुक-कठेरिया समाज एक नहीं हो सकता
-बोले, अखिलेश मुझसे ज्यादा योग्य नहीं, फिर भी उनके साथ समाज खड़ा है
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा। अखिल भारतीय धानुक कठेरिया सम्मेलन में पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री और भाजपा सांसद प्रोफेसर रामशंकर कठेरिया ने सपा प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उनकी काबलियत पर सवाल उठाते हुए कहा कि अखिलेश बाबू मुझसे ज्यादा योग्य नहीं है। मैं पीएचडी हूं और प्रोफेसर भी। बावजूद इसके अखिलेश के साथ उनके ही समाज के लोग आंख बंद करके खड़े हैं। इटावा के ही मुलायम सिंह यादव के साथ भी उनका सारा समाज आंख बंद करके चल दिया। मैं भी पीएचडी हूं और प्रोफेसर हूं, तो क्या धानुक-कठेरिया समाज एक नही हो सकता है।

समाज के लोगो के शोषण, अन्याय व पुलिस के अत्याचार के खिलाफ सोशल मीडिया का उपयोग कर एक साथ हजार दो हजार लोग एक जुट हो। आंदोलन व प्रदर्शन करने का काम करें। उन्होंने कहा कि समाज के लोग पढ़े लिखें और अफसर, पत्रकार, वकील और विधायक, सांसद बने। ताकि समाज के लोगों को नई दिशा देकर आगे बढ़ाया जा सके।

राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में समाज को संबोधित करते सांसद डॉ रामशंकर कठेरिया

राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में समाज को संबोधित करते सांसद डॉ रामशंकर कठेरिया- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed