फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Akhilesh met booth workers after winning from Karhal

करहल से जीत के बाद बूथ कार्यकर्ताओं से मिले अखिलेश

Sun, 20 Mar 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh met booth workers after winning from Karhal
सैफई पंडाल में उपस्थित सपा कार्यकर्ता - फोटो : ETAWAH
सैफई (इटावा)। पूर्व मुख्यमंत्री व सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मैनपुरी के करहल विधानसभा क्षेत्र से आए बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक की। उन्होंने बूथ अध्यक्षों की बातें ध्यान से सुनीं और विधानसभा चुनाव में उनकी मेहनत को सराहा। बूथ अध्यक्षों ने सपा मुखिया से करहल सीट न छोड़ने और यहीं से विधायक बने रहने की मांग की है। इस पर अखिलेश यादव ने कहा कि मैं करहल से विधायक रहूं या आजमगढ़ से सांसद, इसका फैसला पार्टी हाईकमान करेगी।
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को अपने पैतृक गांव सैफई स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्टहाउस में करहल विधानसभा सीट से जुड़े बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक की। इसमें करीब 350 के आसपास बूथ अध्यक्षों और अन्य पदाधिकारियों ने हिस्सेदारी की। करीब दो घंटे तक चली इस बैठक में अखिलेश यादव ने सभी बूथ प्रभारियों का आभार जताया। अखिलेश यादव से कार्यकर्ताओं ने कहा कि आप करहल
विज्ञापन

विधानसभा सीट ना छोड़े और यहीं से विधायक रहें, ताकि इस इलाके को मजबूती मिल सके। अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं की सिलसिलेवार बात तो सुनी, लेकिन कहा कि यह निर्णय पार्टी हाईकमान करेगी। आप लोगों ने जो सुझाव दिए हैं, उस सिलसिले में आजमगढ़ के लोगों से भी बातचीत की जाएगी। पार्टी के बीच में बैठकर इस बाबत निर्णय लिया जाएगा। जो फैसला होगा, उसमें सब का मन रखा जाएगा। बैठक में 350 बूथ अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, ब्लाक प्रमुख, सेक्टर प्रभारी, प्रधान बुलाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालूम हो कि 10 मार्च को विधानसभा चुनाव के निर्णय आने के बाद से इस बात की चर्चाएं लगातार चल रहीं हैं कि अखिलेश यादव विधायक रहना पसंद करेंगे या फिर सांसद। इसको लेकर राजनीतिक हलकों में काफी चर्चाएं चल रही हैं।

बैठक में पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव, पूर्व विधायक सोबरन सिंह यादव, पूर्व राज्य मंत्री सुभाष चंद्र यादव, किशनी विधायक बृजेश कठेरिया, पूर्व विधायक अनिल यादव, पूर्व चेयरमैन नईम, ब्लॉक प्रमुख नीरज यादव, सपा जिलाध्यक्ष मैनपुरी देवेंद्र यादव, संतोष शाक्य पूर्व प्रधान, सोनू प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed