फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Akhilesh did the brainstorming, the candidate can become a member of the family

तीन घंटे तक हुआ मंथन, प्रत्याशी का नाम अभी तय नहीं

Mon, 07 Nov 2022 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh did the brainstorming, the candidate can become a member of the family
इटावा/सैफई। मैनपुरी लोकसभा सीट पर पांच दिसंबर को होने जा रहे उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने पदाधिकारियों के साथ सैफई स्थित आवास पर तीन घंटे तक बैठक कर प्रत्याशी के नामों पर चर्चा की। कुछ नामों पर सहमति बनती भी दिखी। माना जा रहा है कि सैफई परिवार का ही कोई सदस्य उपचुनाव में मैदान में उतर सकता है।
विज्ञापन

अखिलेश यादव प्रत्याशी के नाम की घोषणा से पहले परिवार के सदस्यों से भी राय ले सकते हैं। सपा संरक्षक और मैनपुरी से सांसद रहे मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद रिक्त हुई इस सीट पर उपचुनाव की घोषणा हो चुकी है। सैफई परिवार के कब्जे में रही इस सीट को भेदना भाजपा के लिए भी आसान नहीं होगा। यही कारण है कि समाजवादी पार्टी इस सीट पर दमदार उम्मीदवार उतारना चाहती है। परिवार के ही किसी सदस्य को इस सीट पर उतारकर अखिलेश मैनपुरी के मतदाताओं को भावनात्मक तौर पर पार्टी से जोड़े रखना चाहेंगे।
विज्ञापन

इसी को लेकर सैफई स्थित आवास पर अखिलेश ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान मैनपुरी सदर विधानसभा सीट से विधायक रह चुके राजू यादव, पूर्व मंत्री आलोक शाक्य, पूर्व एमएलसी अरविंद यादव, ब्लॉक प्रमुख नीरज यादव समेत कई नेता मौजूद रहे। इन्हीं की मौजूदगी पर उम्मीदवार के लिए नामों पर चर्चा हुई। तीन घंटे तक मंथन के बाद अखिलेश यादव राजस्थान के धौलपुर स्थित सैनिक स्कूल के लिए रवाना हो गए। जहां उन्हें एक कार्यक्रम में शामिल होना है। सोमवार को वह लौटेंगे। अखिलेश शनिवार रात को सैफई पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धौलपुर से लौटने के बाद सैफई में फिर बैठक होगी। माना जा रहा है कि इसी बैठक में प्रत्याशी के नाम की घोषणा हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed