{"_id":"638652bf4d94d7340726777e","slug":"ajit-won-jevlin-throw-comptition-etawah-news-knp7309237198","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: जेवलिन थ्रो में अजीत ने जीता गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: जेवलिन थ्रो में अजीत ने जीता गोल्ड
विज्ञापन
इटावा। पुर्तगाल के विला रियल डी सेंटो एंटेनियो शहर में आयोजित हुए इवास पैरावर्ल्ड गेम्स में भरथना के अजीत यादव ने जेवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीता है।
भरथना के नगला विधि गांव निवासी अजीत यादव ने इवास पैरावर्ल्ड गेम्स में शानदार प्रदर्शन किया। लतविया के राइवो मैक्सिम ने रजत और कजाकिस्तान के कोलगनेट बकवर्जन ने कांस्य पदक जीता। अजीत यादव इससे पहले विश्व पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता सहित देश-विदेश में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर इटावा का नाम रोशन कर चुके हैं।
उन्होंने वर्ष 2017 में ट्रेन यात्रा के दौरान दोस्त की जान बचाने में अपना बायां हाथ गंवा दिया था। अजीत की सफलता पर पिता सुभाष चंद्र, मां पुष्पा देवी, चाचा नीरज यादव और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है।