फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Aheripur water tank has been damaged for one and a half years

डेढ़ वर्ष से खराब पड़ी है अहेरीपुर की पानी की टंकी

Sat, 13 Jun 2020 10:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Aheripur water tank has been damaged for one and a half years
पारा चढ़ने के साथ ही अब पानी की किल्लत से लोगों को जूझना पड़ रहा है। ऐसे में नलकूप हो या सरकारी टंकी या फिर हैंडपंप सभी को सही करवाना प्रशासनिक अधिकारियों की प्राथमिकता होनी चाहिए।
विज्ञापन

ब्लॉक महेवा के अहेरीपुर गांव में बनी टंकी डेढ़ साल से बंद है। ग्रामीणों ने कई बार इस समस्या को प्रधान से लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ ।
विज्ञापन

पेयजल की समस्या को देखते हुए 2009 में अहेरीपुर गांव में मेला ग्राउंड के पीछे टंकी का निर्माण कराया गया था।
2016 तक टंकी भली भांति चलती रही और करीब 200 कनेक्शन धारकों को जलापूर्ति मिलती रही इसके बाद बकाया होने के कारण बिजली विभाग द्वरा कनेक्शन भी काट दिया गया और टंकी का बाल भी खराब हो गया। बीते डेढ़ वर्ष से टंकी बिल्कुल ही बंद पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑपरेटर संजीव सिंह ने बताया कि वर्तमान प्रधान प्रतिनिधि एक वर्ष पहले बाल सही कराने की कहकर बाल का सामान खुलवा ले गए थे।
वह भी अभी तक वापस ही नहीं आया, वहीं ऑपरेटर की माने तो उनका वर्षों का मानदेय भी बकाया पड़ा है। ग्रामीण रमेश चंद्र का कहना है कई बार इस टंकी को देखने ब्लॉक के अधिकारी भी आए लेकिन हुआ कुछ नहीं ।

अहेरीपुर निवासी भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रदीप तिवारी का कहना है कि वह टंकी को सही कराने की मांग करेंगे।
प्रधान प्रतिनिधि बबलू मंसूरी ने बताया बिजली बिल बकाया होने के कारण कनेक्शन काट दिया गया था। पंचायत सचिव रामेंद्र सिंह का कहना है कि टंकी सही करवाई जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed