फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   agriculture

बारिश हुई तो होगा सबसों, आलू को नुकसान

Wed, 01 Jan 2020 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
agriculture
इटावा। ठंड पड़ने से रबी फसल में सबसे ज्यादा खबरा आलू को है लेकिन अगर बारिश हुई तो आलू के साथ सरसों की फसल को भी नुकसान होगा। सरसों में माहूू और फफूंद लगने की आशंका है। इससे बचने के लिए किसान फफूंदनाशक और कीटनाशक का छिड़काव पहले ही कर लें।
विज्ञापन

जिले में सबसे अधिक रकबे में गेहूं, उसके बाद आलू फिर सरसों की बुआई की जाती है। पिछले करीब 15 दिन से कड़ाके की ठंड के साथ कोहरा पड़ रहा है। अब मौसम विभाग ने बारिश होने की आशंका जताई है। ठंड और बारिश का कुछ फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव भी पड़ने की आशंका है। जिला कृषि अधिकारी अभिनंदन सिंह ने बताया कि इस समय पड़ रही ठंड ओर कोहरे गेहूं फसल के लिए अनुकूल है। अगर बारिश होती है तो भी गेहूं फसल को कोई नुकसान नहीं होगा। अभी ठंड और कोहरे से सरसों को भी नुकसान नहीं है। हां बूंदाबांदी और बारिश से नमी आ जाएगी। इससे सरसों में माहू के साथ फफूंद लग जाएगी। इससे बचने के लिए किसान अभी से फफूंदनाशक और कीटनाशक का छिड़काव सरसों फसल पर कर दें। चने की फसल और अन्य दलहन की फसलों को बारिश और कोहरे से कोई नुकसान नहीं है। जिला उद्यान अधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि आलू के लिए कोहरा नुकसान दायक है। इस समय आलू विकसित हो रहा है। बारिश होने से खेतों में पानी भरने से आलू की पौध और आलू सडने की आशंका है। नमी के कारण फफूंद भी लग सकती है। झुलसा से बचाव के लिए डाइथेन एम 45 का छिड़काव किसानों को कर देना चाहिए। फफूंद से बचाव के लिए फफूंदनाशक का छिड़काव करें। बारिश होने पर खेत का पानी निकाल दें। सब्जियों की फसलों में भी विशेषज्ञों से राय लेकर छिड़काव करते रहेें। खेत में पानी न भरने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed