फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   After the scorching sun, now comes the fury of the heatwave.

Etawah News: चिलचिलाती धूप के बाद अब लू का कहर

Sun, 17 May 2026 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
After the scorching sun, now comes the fury of the heatwave.
फोटो 31::::बकेवर चौराहे पर धूप में पसरा सन्नाटा। संवाद
विज्ञापन


- रविवार को तापमान 44 डिग्री दर्ज किया
- मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पूरा सप्ताह तपेगा

संवाद न्यूज एजेंसी इटावा/बकेवर। रविवार को जिले में भीषण गर्मी के कारण दिन भर लोगों का बुरा हाल रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री रहा। तेज धूप और उमस के कारण लोगों का सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया। सुबह लगभग आठ बजे से ही आसमान से आग बरसनी शुरू हो गई। दोपहर आते-आते तापमान ने इस साल के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। तेज धूप के साथ दोपहर बाद गर्म लू ने सड़कों पर चलने वाले राहगीरों को परेशान कर दिया। जिससे कई स्थानों पर दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पास रहा। कम आद्रता और तेज धूप के कारण लोगों को अधिक गर्मी का अहसास हुआ। घर से बाहर निकलते समय लोग धूप से बचने के लिए लोग चेहरा ढकते नजर आए।



चिलचिलाती धूप के साथ बकेवर कस्बे में भी हल्की लू ने लोगों को परेशान कर दिया। दोपहर 11 बजे के बाद बढ़ते तापमान के कारण बाजार में भी इसका असर दिखा। सड़कों पर पसरे सन्नाटे से दुकानों पर भी खास रंगत नहीं दिखी। भीषण गर्मी का सीधा असर व्यापारियों की दुकानों पर पड़ा। दोपहर के समय खरीदारी करने वाले लोगों की संख्या नाममात्र दिखाई दी। बाजार की सड़कों पर इक्का-दुक्का लोग ही दुपहिया वाहनों से आते-जाते दिखाई दिए। धूप से बचने के लिए लोग जगह-जगह छांव तलाशते नजर आए।
विज्ञापन


रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार के मुकाबले तापमान में लगभग तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। जिससे पूरे दिन आम जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह में गर्मी अपना प्रकोप बरकरार रखेगी। तेज धूप के साथ दोपहर के समय चलने वाली लू के कारण गर्मी का विकराल रूप देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed