फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   After raping a girl on the pretext of marriage, she was blackmailed.

Etawah News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म के बाद किया ब्लैकमेल

Thu, 12 Feb 2026 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
After raping a girl on the pretext of marriage, she was blackmailed.
इटावा। एक युवती ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस ने अमेठी निवासी आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र की निवासी एक युवती ने फ्रेंड्स कॉलोनी थाने में पांच जनवरी को एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि वह लखनऊ में नौकरी करती थी। इस दौरान उसकी मुलाकात वर्ष 2023 में रंजीत यादव निवासी अमेठी से हुई थी। बताया कि आरोपी उसके ऑफिस में लोन की जानकारी करने आया था और उसी के बहाने उसका उसका नंबर ले लिया था। इसके बाद उसने युवती से बात करनी शुरू कर दी और दोस्ती कर ली। आरोप है कि रंजीत ने बेहतर नौकरी का लालच देकर पीड़िता की पुरानी नौकरी छुड़वा दी। इसके बाद उसने शादी का वादा करके शारीरिक संबंध बनाए और धोखे से अश्लील वीडियो व तस्वीरें भी बना लीं।
विज्ञापन

जब पीड़िता ने शादी के लिए कहा तो आरोपी मुकर गया। 18 मार्च 2024 को रंजीत यादव पीड़िता के इटावा स्थित घर पहुंचा और उसे अश्लील वीडियो दिखाकर धमकाने लगा। उसने धमकी दी कि अगर पीड़िता ने उसकी बात नहीं मानी या पुलिस में शिकायत की तो वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा और उसके परिवार को जान से मार देगा। इस पीड़िता ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed