फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Adopted 50 Children provided educational kits

गोद लिए 50 बच्चों को प्रदान की शैक्षिक किट

Sat, 16 May 2015 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sat, 16 May 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
Adopted 50 Children provided educational kits

टीचर्स क्लब उत्तर प्रदेश द्वारा पूर्व में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को नारायण कालेज ऑफ साइंस एंड आर्ट के सभागार में शनिवार को सम्मानित किया गया। प्रतिभा का यह सम्मान मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट ईश्वर चंद्र एवं विशिष्ट अतिथि मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक सतीश कुमार ने प्रदान किया। इसके अलावा टीचर्स क्लब ने प्रत्येक विद्यालय से गोद लिए बच्चों को शैक्षिक किट दी।

विज्ञापन


प्रतियोगिता के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक वर्ग में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों के साथ मेरिट में शामिल 10-10 छात्र सम्मानित हुए। इसके अलावा टीचर्स क्लब ने प्रत्येक विद्यालय से गोद लिए बच्चों में से 50 को बैग, कॉपी, ज्यामेट्री आदि सामग्री प्रदान की।
विज्ञापन


साथ ही शिक्षा क्षेत्र में विद्यालयों के भौतिक परिवेश में गुणवत्तापरक सुधार लाने के लिए अर्चना चौधरी, प्रांजल कुमार दुबे, राजेश कुमार सिंह, मंजू भदौरिया, विपिन पाल, अनवार अहमद एवं रचनात्मक प्रयास के लिए मुकेश कुमार व श्याम किशोर अध्यापक भी सम्मानित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में सिटी मजिस्ट्रेट ईश्वरचंद्र ने कहा कि ग्रामीण परिवेश के बच्चों के लिए यह प्रयोग अच्छा है। हमें ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में संख्या और समस्या पर नहीं रुकना है बल्कि अध्यापक अपनी क्षमताओं का सर्वश्रेष्ठ उपयोग कर इन छात्राें का निखारें। उन्होंने कहा कि भविष्य में होने वाले इस प्रकार के क्रियाकलाप में उनका सहयोग मिलता रहेगा।

मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक सतीश कुमार ने कहा कि यदि सभी अध्यापक मन से रचनात्मक प्रयास में लग जाएं तो परिषदीय शिक्षा में क्रांतिकारी परिवर्तन संभव है। आगे यह कोशिश हो कि इस प्रकार की प्रतियोगिता में अधिक से अधिक बच्चों की सहभागिता रहे।


कार्यक्रम में टीचर्स क्लब की वार्षिक पत्रिका प्रयास का विमोचन भी हुआ। क्लब अध्यक्ष शशि भूषण एवं महामंत्री अवनींद्र सिंह जादौन ने अतिथियों को प्रतीक चिह्न भेंट किए और प्रतियोगी परीक्षा के संचालन में सहयोग के लिए कार्यक्रम में मौजूद बीएसए जेपी राजपूत, खंड शिक्षाधिकारी अजीत कुमार निगम, अविनाश राय, रामशंकर कुरील, गजेंद्र सिंह, सुरेंद्र मौर्य आदि का आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed