{"_id":"510a47ff63c30b783e9230201bafee09","slug":"additional-work-should-get-extra-allowance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिरिक्त कार्य का मिले अतिरिक्त भत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिरिक्त कार्य का मिले अतिरिक्त भत्ता
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Thu, 12 Feb 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने चार सूत्री मांगों को लेकर जलूस निकाला और कचहरी पहुंचकर धरना दिया। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन डीएम नितिन बंसल को सौंपा। कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार के रवैये पर रोष जताते हुए कहा कि सिंचाई विभाग के कर्मचारियों की अतिरिक्त कार्य का अतिरिक्त भत्ता आदि मांगें काफी समय से लंबित हैं। इन्हें शीघ्र निस्तारित किया जाए।
विज्ञापन
बुधवार को सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने पहले संघ भवन भोगनीपुर प्रखंड इटावा पर बैठक की। यहां अध्यक्षता करते हुए सिंचाई संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामवीर सिंह यादव ने आंदोलन को पूर्ण सफल बनाने की अपील की। बैठक में कर्मचारियों ने हर हाल में समस्याओं का निराकरण कराने का संकल्प लिया। इसके बाद शांति मार्च निकाला गया, जिसमें कर्मचारी नारेबाजी करते रहे।
विज्ञापन
कचहरी पहुंचकर यह जलूस धरना में बदल गया। यहां संघ के मंडल मंत्री प्रदीप कुमार सक्सेना ने ज्ञापन में दर्ज मांगों का उल्लेख करते हुए कहा कि सिंचाई विभाग के नलकूप प्रभारी, सींचपाल, सींच पर्यवेक्षक सेवा नियमावली का निस्तारण तत्काल कराते हुए अतिरिक्त कार्य का अतिरिक्त भत्ता एवं एक नलकूप की जिम्मेदारी एक नलकूप चालक को दिए जाने की व्यवस्था लागू किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
उन्होंन कहा कि इसके लिए तत्काल भर्ती प्रक्रिया शुरू कराई जाए। उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग के ऐसे कर्मचारी जिन्हें उच्च न्यायालय के आदेश 18 मई 1994 से समान वेतन प्राप्त हो रहे हैं। जिन्हें वर्ष 2008 में विनियमित किया गया है। उन्हें पुरानी पेंशन का लाभ दिया जाए।
सिंचाई विभाग के सींचपाल/ नलकूप चालक को 2400 ग्रेड पे मुंशी के समान तथा सींचपर्यवेक्षक को 2800 का ग्रेड पे प्रदान कराया जाए। सींचपाल/ नलकूप चालक/सींच पर्यवेक्षक को 100 रुपये कंटेंजेंसी तथा मोपेड भत्ता प्रदान किया जाए। संघ के प्रांतीय मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने बताया कि द्वितीय चरण का कार्यक्रम 27 फरवरी को सिंचाई भवन लखनऊ में धरना प्रदर्शन और तृतीय चरण का आंदोलन 23 मार्च को लखनऊ में गांधी पद यात्रा मार्च करके किया जाएगा।
इस दौरान राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दिलीप मिश्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक दुबे, अवनीश मिश्र, कुंवर सिंह शाक्य, शिवपाल सिंह यादव, ओमप्रकाश यादव, महराज सिंह पाल, मोहम्मद एजाज खां, रामकुमार शाक्य, श्रीराम प्रसाद, मुकेश कुमार, जबर सिंह, श्यामवीर, महेश कुमार, क्रांति कुमार आदि मौजूद रहे।