{"_id":"69de8708fc4c855d0f04f060","slug":"action-plan-made-in-the-meeting-of-bharat-scouts-and-guides-etawah-news-c-216-1-etw1004-141042-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: भारत स्काउट और गाइड की बैठक में बनीकार्ययोजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: भारत स्काउट और गाइड की बैठक में बनीकार्ययोजना
Tue, 14 Apr 2026 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Tue, 14 Apr 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
इटावा। भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश के प्रादेशिक मुख्यायुक्त डॉ. प्रभात कुमार एवं प्रादेशिक मुख्यालय के निर्देशों के अनुक्रम में बैठक का आयोजन किया गया। मंगलवार को सनातन धर्म इंटर कॉलेज के सभागार में जिला कार्यकारिणी एवं वित्त समिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर संगठन की मजबूती पर बल दिया गया।
सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त (कानपुर मंडल) मयंक शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित इस बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान किए गए कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने आगामी सत्र 2026-27 के लिए कार्ययोजना प्रस्तुत करते हुए निर्देश दिए कि निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष शत-प्रतिशत गुणवत्तापरक कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। उन्होंने शीतला खेत स्थित प्रादेशिक प्रशिक्षण एवं एडवेंचर केंद्र में आयोजित होने वाले शिविरों में जिले से अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया। बैठक में मुख्य रूप से जनपद मुख्यालय आयुक्त डॉ. मुकेश यादव, जिला आयुक्त (गाइड) मंजू भदौरिया, जिला सचिव रवींद्र यादव और जिला कोषाध्यक्ष एवं प्रधानाचार्य संजय कुमार शर्मा, गुफरान अहमद, कुलदीप कुमार, अच्युत कुमार त्रिपाठी, संजू शंखवार रहे।