फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   action

पूर्वांचल बैंक में आया हाई वोल्टेज करंट, फुंके उपकरण

Sat, 04 Jan 2020 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
action
इटावा। ऊसराहार कस्बा स्थित पूर्वांचल बैंक में शुक्रवार की सुबह अचानक हाईटेंशन करंट आने से बैंक के अंदर लगे पंखा व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण फुंक गए। उपकरण फुंकने के कारण बैंक का कामकाज पूरी तरह से ठप हो गया।
विज्ञापन

उसराहार में किशनी-बिधूना मार्ग पर अचानक चल रही विद्युत लाइन से 11 हजार हाई वोल्टेज का करंट पूर्वांचल बैंक की शाखा में दौड़ गया। बैंक में लगे पंखे अचानक घूमने लगे और बैंक की कनेक्टिविटी भी चली गई। बैंक के शाखा प्रबंधक पंकज कुमार ने कनेक्टिविटी गायब होने की सूचना प्रमुख शाखा कार्यालय इटावा को दी। जहां से कनेक्टिविटी को ठीक करने के लिए भेजे गए कर्मचारी भी पूरे दिन उसराहार की शाखा में जूझते रहे। शाम 4 बजे तक कनेक्टिविटी से बैंक को नहीं जोड़ा जा सका। बैंक में मौजूद ग्राहकों ने बताया अचानक ही बैंक में लगे सभी पंखे घूमने लगे और बैंक के बाहर लगे ट्रांसफार्मर से जोर की आवाज आने के साथ ही विद्युत सप्लाई बंद हो गई। किशनी-बिधूना मार्ग पर बैंक के सामने रखे ट्रांसफार्मर से लूज शंटिंग के कारण हाई वोल्टेज का करंट अचानक लगभग 11 बजे दौड़ गया। कई घरों में भी लोगों के विद्युत उपकरण जल गए। शाम 4 बजे तक कनेक्टिविटी न जुड़ने पर ग्राहक मायूस होकर लौट गए। इस मामले में उपखंड अधिकारी विद्युत महेंद्र कुमार ने बताया कि शिकायत मिली है। इस प्रकार की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए विद्युत लाइन को ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed