{"_id":"5dc5b44b8ebc3e5af13eb705","slug":"action-etawha-news-knp5246717122","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूलर में लार्वा मिलने पर पांच को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूलर में लार्वा मिलने पर पांच को नोटिस
विज्ञापन
फोटो संख्या: 13 मोहल्ले में निरीक्षण करती स्वास्थ्य विभाग की टीम
- फोटो : ETAWHA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। शहर के डेंगू प्रभावित मोहल्लों में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने शुक्रवार को घर-घर जाकर कूलर चेक किए। कूलर में लार्वा मिलने पर पांच लोगाें को नोटिस भी दिया।
डिप्टी सीएमओ डॉ.अवधेश कुमार व जगदीश के नेतृृत्व वाली टीम ने यदुवंशनगर, श्यामनगर, जनता कालोनी, मित्र पुरम, न्यू तुलसीनगर, शिवानगर में घर-घर जाकर कूलर चेक किए।
नालियां देखीं। यदुवंशनगर में खाली प्लाट में भरे पानी, गंदगी व गोबरों के ढेर मिले। नालियां भी बजबजाती मिलीं। मलेरिया विभाग के प्रभारी नीरज दुबे ने बताया कि इस दौरान कूलरों में लार्वा मिलने पर जनता कालोनी दो तथा न्यू तुलसी नगर में तीन लोगों को नोटिस दिया।
विज्ञापन
न्यू तुलसी नगर में एक व्यक्ति की टंकी चेक करने पर उसमें लार्वा मिला। टीम में श्यामवीर, श्रीकांत शाक्य, नेहा यादव आदि शामिल रहे। डॉ.अवधेश यादव ने बताया उन्होंने 26 सामान्य मरीज देखे। जिन्हें सिर दर्द, बदन दर्द बुखार की शिकायत थी।
इसी प्रकार डॉ.सतेंद्र यादव के नेतृत्व में तुलसीनगर में अवधेश कुमार ,मनोज कुमार, सुषमा, अशोक, जेपी सिंह तथा डॉ. विनोद शर्मा के नेतृत्व में शिवानगर में अवधेश कुमार, प्रवीना उत्तम, अजब सिंह, हर विलास ने घर-घर जाकर लोगों से संपर्क कर सामान्य बुखार के रोगियों को दवाइयां वितरित कीं। एंटी लार्वा का छिड़काव कराया।
इस बारे में सीएमओ डॉ.रविंद्र यादव ने बताया कि डेंगू बुखार के बचाव के सबंध में आठ टीमों का गठन किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों के अलग से 16 टीमें गठित की गई हैं। इस कार्य में करीब दो सौ एएनएम को भी लगाया गया है।