{"_id":"5dc469ca8ebc3e5b191b9728","slug":"action-etawha-news-knp524456244","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाली प्लाट में कूड़ा मिला तो थमाएंगे नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाली प्लाट में कूड़ा मिला तो थमाएंगे नोटिस
विज्ञापन
गांव में खाली प्लाट में लगा कूड़े का ढेर
- फोटो : ETAWHA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। महेवा ब्लॉक क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों में खाली पड़े प्लाटों में गंदगी जमा करने वालों के खिलाफ ग्राम सचिवों द्वारा नोटिस दिए जाएंगे। सड़कों के किनारे घूरा आदि डालने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। कूड़ा प्रबंधन को लेकर भी ग्रामीण क्षेत्र में किए इंतजाम जाएंगे।
क्षेत्र में बुखार ,डेंगू समेत अन्य बीमारियों से लोग ग्रस्त हैं। इसका बहुत बड़ा कारण जमा गंदगी व जलभराव है। ब्लॉक की किसी भी ग्राम पंचायत में कचरा प्रबंधन न होने से कूड़ा खाली प्लाटों में डाला जा रहा है। कूड़े को ग्रामीण सड़क के किनारे ही जमा कर रहे हैं।
महेवा ग्राम पंचायत में ब्लॉक के सामने खाली जगह, इंटर कॉलेज के सामने खाली जगह, बाजार पूर्वांचल बैंक के सामने कूड़ा घर बना रखे हैं। बस्ती महेवा, उझियानी, आनेपुर, निवादीखुर्द आदि गांव में लोग सड़क के किनारे ही कूड़ा एकत्रित कर रहे हैं ।
विज्ञापन
सहायक विकास अधिकारी पंचायत श्यामवरन राजपूत ने कहा कि ग्राम पंचायतों में कचरा प्रबंधन के लिए इंतजाम के साथ खाली प्लाट मालिकों को भराई कराने अथवा सफाई कराने के लिये सचिव नोटिस देंगे। इसके बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।
ग्रामीणों से बात की तो व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बताया कि पूर्व में स्वास्थ्य विभाग ने लार्वा का गांव में छिड़काव कराता था। इस वर्ष न होने से अधिक मच्छर हैं । वहीं जगह जगह जमा गंदगी बहुत बड़ा कारण है।
पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य कमला देवी ने कहा कि गंदगी को किसी भी सूरत में ठीक नहीं कहा जा सकता है। इससे सिर्फ हानियां हो सकती हैं और डेंगू जैसी बीमारियां लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहीं है।