{"_id":"6ad3c5fcdf98cdf3610b5444","slug":"accused-in-robbery-case-arrested-following-an-encounter-sustained-a-gunshot-wound-etawah-news-c-216-1-etw1015-151616-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: मुठभेड़ में छिनैती का आरोपी गिरफ्तार, गोली लगने से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: मुठभेड़ में छिनैती का आरोपी गिरफ्तार, गोली लगने से घायल
Sun, 18 Oct 2026 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
भरथना। पुलिस ने शुक्रवार देर रात मुठभेड़ के दौरान छिनैती के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध तमंचा, दो कारतूस, एक खोखा कारतूस, बाइक और 700 रुपये बरामद हुए हैं। आरोपी के खिलाफ इटावा समेत पांच जिलों में 33 मुकदमे दर्ज हैं।
शुक्रवार रात पुलिस गंगौरा की ओर जाने वाले रास्ते के आगे भरथना रोड पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान इटावा की तरफ से बाइक पर आ रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। आरोप है कि बाइक सवार पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने लगा। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें उसके बाएं पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के रम्पुरा निवासी अनुज शाक्य के रूप में हुई है।
पुलिस की पूछताछ में उसने छह अक्तूबर को भरथना क्षेत्र में बाहरपुरा नहर के आगे भरथना की तरफ बाहरपुरा की ओर से आ रही बाइक सवार महिला का बैग छीनने की बात स्वीकारी। वारदात में तीन बदमाश शामिल थे। बैग में दो हजार रुपये थे, जिन्हें तीनों ने आपस में बांट लिया था। अनुज के हिस्से में 700 रुपये आए थे। पुलिस ने दावा किया कि उसके पास से बरामद 700 रुपये इसी घटना के हैं। इस मामले में थाने में प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन
एसपी ग्रामीण श्रीश चंद ने बताया कि आरोपी आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ इटावा, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, कन्नौज और औरैया में लूट, चोरी, हत्या के प्रयास, अवैध हथियार, अपहरण, फिरौती, धोखाधड़ी और गैंगस्टर एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में 33 मुकदमे दर्ज हैं।