{"_id":"5e0ce1b78ebc3e87c9332a76","slug":"accident-etawha-news-knp535737653","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक फिसलने से सराफा कारोबारी पुत्र की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक फिसलने से सराफा कारोबारी पुत्र की जान गई
विज्ञापन
चेतन का फाइल फोटो।
- फोटो : ETAWHA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। बिना हेलमेट बाइक चलाना सराफा व्यापारी के पुत्र के लिए काल साबित हुआ। नए साल का जश्न मनाकर साथी के साथ लौट रहे सराफा व्यापारी के बेटे की बाइक अनियंत्रित होकर नाले में जा घुसी। सिर पर लगी चोट से व्यापारी के पुत्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल दोस्त को परिजन दिल्ली एम्स ले गए हैं।
कस्बे के कूंचा गली जैन मोहल्ला निवासी जयदीप सिंह की नदी पुल के पास सराफा की दुकान है। उनका पुत्र चेतन जैन (26) मोहल्ला के ही अपने दोस्त अन्नू जैन पुत्र स्व. आमोद जैन के साथ बाइक से नए साल के अवसर पर आयोजित पार्टी में गया था। जश्न मनाकर दोनों लोग मंगलवार रात करीब 11 बजे बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान सदर बाजार स्थित बड़े चौराहे के पास उनकी बाइक फिसल कर नाले में चली गई। दोनों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। बाइक चला रहे चेतन जैन का सिर नाले की दीवार से टकराया। सिर में चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
बाइक के बीछे बैठा अन्नू जैन उछल कर सड़क पर जा गिरा। उसके हाथ व पैर में फ्रैक्चर आ गया और सिर में चोट आई। चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मियों को हादसे की खबर मिली तो दोनो युवकों को सीएचसी जसवंतनगर ले गई। जहां डॉक्टर ने चेतन जैन को मृत घोषित कर दिया। घायल अन्नू को सैफई मिनी पीजीआई रेफर कर दिया। जहां से परिजन उसे दिल्ली एम्स ले गए हैं।