{"_id":"5dfd16bc8ebc3e87a0234ec7","slug":"accident-etawha-news-knp533472685","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमार सीआईएसएफ जवान की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमार सीआईएसएफ जवान की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
इटावा। बिहार से नई दिल्ली जाते वक्त मगध एक्सप्रेस में सवार सीआईएसएफ जवान सर्दी के चलते मस्तिष्क आघात (ब्रेन स्ट्रोक) का शिकार हो गया। अचानक तबियत बिगडने पर जीआरपी ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन शुगर पीड़ित इस जवान को डॉक्टर बचा नहीं सके। सैफई मिनी पीजीआई रेफर करते वक्त उसकी मौत हो गई।
बिहार प्रांत के भोजपुर आरा जिला के केबटिया थाना क्षेत्र के पिपरपंती गांव निवासी अरुण कुमार (58) पुत्र अंगद सिंह मगध एक्सप्रेस के आरक्षित कोच संख्या एस सात में नई दिल्ली जा रहा था। दिल्ली सीआईएसएफ विंग में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात अरुण अपने घर से लौट रहा था। शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे मगध एक्सप्रेस को भरथना रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार की लूप लाइन पर खड़ा कर दिया गया। उसके पीछे आ रही ट्रेन को पास किया जाना था। तभी जीआरपी को सूचना मिली कि मगध एक्सप्रेस के उक्त कोच में मौजूद यात्री की तबीयत खराब हो गई है।
इस सूचना पर जीआरपी ने बीमार सीआईएसएफ जवान अरुण कुमार को ट्रेन से उतार लिया और एंबुलेंस बुलाकर भरथना सीएचसी भेज दिया। जहां से जिला अस्पताल भेजा था। आकस्मिक चिकित्सा वार्ड में तैनात डा वरुण चौधरी ने बताया कि जवान का शुगर लेवल काफी बढ़ा हुआ था। इसी वजह से सर्दी लगने पर ब्रेन स्ट्रोक हो गया। उसे सैफई मिनी पीजीआई के लिए रेफर कर दिया था। लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
जीआरपी सिपाही दाताराम ने बताया कि अरुण कुमार दिल्ली स्थित सीआईएसएफ विंग में हेड कांस्टेबल पद पर तैनात था। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।