{"_id":"5dc5b2268ebc3e5b641390ac","slug":"accident-etawha-news-knp5246694118","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुविधा स्पेशल एक्सप्रेस के इंजन से टकराया गोवंश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुविधा स्पेशल एक्सप्रेस के इंजन से टकराया गोवंश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। भरथना रेलवे स्टेशन के होम सिग्लन के पास शुक्रवार सुबह कानपुर की ओर से चलकर दिल्ली की ओर जा रही सुविधा स्पेशल एक्सप्रेस के इंजन से गोवंश टकरा गया। गोवंश टकरान के कारण ट्रेन को रोका गया और इंजन में फंसे मांस के टुकडे़ व रेलवे लाइन को साफ करने के बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया।
कानपुर की ओर से चलकर दिल्ली की ओर जा रही सुविधा स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन (82365) सुबह 9:40 पर जैसे ही भरथना स्टेशन के होम सिग्नल के पास पहुंची।
तभी रेल की पटरियों पर एक छुट्टा गोवंश ट्रेन की चपेट में आने से कट गया। दुर्घटना के बाद सुविधा स्पेशल एक्सप्रेस के लोको पायलट ने इसकी जानकारी रेलवे के अधिकारियों को दी।
जानकारी होने पर भरथना स्टेशन अधीक्षक एमपी सिंह समेत पीडब्लूआई के कर्मचारियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए गए। सूचना मिलते ही पीडब्लूआई के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचे और सुविधा स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन में फंसे मांस के टुकड़ों को साफ किया।
विज्ञापन
कर्मचारियों ने रेलवे की पटरियों से कटे गोवंश को हटाया और 9:50 मिनट पर ट्रेन को दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया।
भरथना स्टेशन अधीक्षक एमपी सिंह ने बताया कि गोवंश टकराने से ट्रेन को करीब दस मिनट के लिए रोका गया था। कर्मचारियों ने रेलवे लाइन समेत इंजन को साफ कर दिया। इससे किसी प्रकार की इंजन में क्षति नहीं हुई।