फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   accident

चार मौतों से चुन्नी की मड़ैया में मातम

Sun, 03 Nov 2019 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
accident
भरथना। आगरा के फतेहाबाद में गांव के तीन लोगों और एक रिश्तेदार की मौत से मातम छा गया है। गांव के ज्यादातर लोग छह को रूप सिंह के बेटे के तिलक और आठ में बरात जाने की तैयारी कर चुके थे। दूल्हे समेत चार की मौत से पूरा गांव में सन्नाटा पसर गया है।
विज्ञापन

पालीखुर्द गांव के मजरा गांव चुन्नी की मडैया निवासी रूप सिंह दिल्ली में रहते हैं। उनके कुटुंब के लोग गांव में रहते हैं। रूपसिंह का शादी ब्याह और त्योहारों पर गांव आना आना रहता है। उनके मोहित (24) की औरैया जिले के दिबियापुर थाना क्षेत्र के ग्राम कढ़ोरे के पुरवा में शादी तय हुई थी। वरीक्षा हो चुकी थी। छह नवंबर को तिलक और आठ को बरात जानी थी। तिलक के लिए भरथना का श्रीकृष्ण वाटिका गेस्ट हाउस बुक करा लिया गया था। बैंड के साथ वीडियोग्राफर भी बुक हो चुकेे थे। निमंत्रण कार्ड भी बांटे जा चुके हैं। गांव के लोग और रिश्तेदार तिलक और बरात जाने की तैयारी में लगे थे।
विज्ञापन

शनिवार को दोपहर बाद मोहित, उसके बड़े भाई रोहित (28), मां मीना देवी (50), मौसी सुदामा देवी(52) की मौत की खबर मिली। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आगरा जिले के फतेहाबाद क्षेत्र में कार ट्रक में टकराने से चारों की जान चली गई, हादसे में रोहित की पत्नी भाभी कीर्ति (25) और बेटी सोना (4) भी घायल हो गई हैं। परिवार के सदस्य रामजीवन व बाबू सिंह ने बताया कि शादी की तैयारी पूरी हो चुकी हैं, तिलक में मेहमानों को खाने का मेन्यू तक तय हो चुका था। हादसे की खबर से पूरे गांव को सदमे में डाल दिया है। पूर्व प्रधान श्यामबाबू ने बताया कि रूपसिंह का गांव से बहुत लगाव है। वह अक्सर गांव आया करते हैं। इसी लगाव के कारण बेटे की शादी गांव से कर रहे थे। युवक पुष्पेंद्र ने बताया कि मोहित की बरात में जाने की हमने पूरी तैयारी कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed